उदयपुर। चिकित्सा सेवा में उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता की मिसाल पेश करते हुए, उदयपुर स्थित अर्थ डायग्नोस्टिक्स ने प्रतिष्ठित एनएबीएल (राष्ट्रीय प्रयोगशाला मान्यता बोर्ड) और एनएबीएच (राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा बोर्ड) दोनों गुणवत्ता प्रमाणन हासिल कर दक्षिण राजस्थान में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। यह क्षेत्र का पहला और एकमात्र डायग्नोस्टिक सेंटर है जिसे यह डबल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ ऑडिटर्स द्वारा बहु-स्तरीय और गहन मूल्यांकन किया गया, जिसमें सभी प्रक्रियाओं, तकनीकी कौशल, रिपोर्ट की विश्वसनीयता, रोगी सुरक्षा और सेवा मानकों की विस्तृत जांच शामिल रही। इस प्रक्रिया के तहत सेंटर की गुणवत्ता और पेशेंट-केयर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप परखा गया।

प्रमाणपत्र वितरण समारोह में उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। समारोह में अर्थ ग्रुप के सीईओ व सीमडी डॉ. अरविंदर सिंह, क्वालिटी मैनेजर डॉ. दीपा सिंह, डायरेक्टर सत्येन्द्र पंवार और लैब मैनेजर एवं डायरेक्टर प्रवीन कुमार भी मौजूद रहे।

अर्थ डायग्नोस्टिक्स की यह उपलब्धि उनके सतत गुणवत्ता सुधार और चिकित्सा सेवा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे पहले भी संस्था को राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उच्च गुणवत्ता, सटीक रिपोर्ट और बेहतरीन पेशेंट सर्विसेज के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह डबल सर्टिफिकेशन संस्थान की विश्वसनीयता और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करता है और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story