खेरवाड़ा में हेलमेट जागरूकता अभियान: 6 का चालान और 7 मॉडिफाइड बाइक पुलिस ने की जब्त
उदयपुर के खेरवाड़ा में पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज हो गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुर्माना वसूला और बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइकें जब्त कीं। जानें क्या है पूरा मामला।

खेरवाड़ा पुलिस थाना परिसर के बाहर कतार में खड़ी जब्त की गई मोटरसाइकिलें।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार खेरवाड़ा थाना पुलिस ने हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत सघन कार्रवाई की है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 चालकों के चालान बनाकर 6,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर 7 मॉडिफाइड बाइकों को भी जब्त किया गया। यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव के सुपरविजन में थानाधिकारी करणाराम जाट के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों को आईएसआई मार्क हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, हैड कांस्टेबल गिरधारी लाल तथा कांस्टेबल दिलीप, महेंद्र एवं कृष्णा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और ओवरस्पीडिंग से बचते हुए यातायात नियमों का पालन करें ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
