रेलवे का बड़ा फैसला ; LTT–सिकंदराबाद दुरंतो में स्थायी तौर पर बढ़ेंगे 2 कोच
रेलवे एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस में स्थायी आधार पर 2 शयनयान श्रेणी कोच जोड़ेगा

रेलवे का बड़ा फैसला
त्योहारी सीजन से पहले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी घोषणा की है। रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12219/12220 दुरंतो एक्सप्रेस में स्थायी रूप से 2 शयनयान (स्लीपर) कोच जोड़ने का फैसला किया है। इस फैसले से हजारों यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में सीट मिलने की सुविधा बढ़ेगी।
पुरानी और नई संरचना :
अब तक एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस कुल 18 डिब्बों के साथ चलती थी। इसकी संरचना में शामिल थे –
- एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच
- चार द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच
- दस तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच
- एक द्वितीय श्रेणी सीटिंग और सामान सह गार्ड ब्रेक वैन
- एक जनरेटर कार
- एक पेंट्री कार
लेकिन अब रेलवे ने इसमें बड़ा बदलाव किया है। संशोधित संरचना के अनुसार दुरंतो एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़े गए हैं। यानी अब इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे।
- एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित
- चार द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित
- दस तृतीय श्रेणी वातानुकूलित
- दो शयनयान श्रेणी कोच (नए जोड़े गए)
- एक द्वितीय श्रेणी सीटिंग और सामान सह गार्ड ब्रेक वैन
- एक जनरेटर कार
- एक पेंट्री कार
कब से चलेगी नई संरचना वाली दुरंतो एक्सप्रेस :
रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12219 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस 17 सितंबर 2025 से संशोधित संरचना के साथ चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 12220 सिकंदराबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस 16 सितंबर 2025 से नई संरचना के साथ अपनी यात्रा शुरू करेगी।
टिकट बुकिंग की सुविधा :
यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त शयनयान कोच की बुकिंग 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी। टिकट सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in
पर उपलब्ध होंगे।
यात्रियों को क्या फायदा होगा :
त्योहारी सीजन और छुट्टियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। सीटें मिलना मुश्किल हो जाता है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती जाती है। ऐसे समय में एलटीटी–सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस में दो शयनयान कोच का स्थायी तौर पर जुड़ना यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इससे ज्यादा लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा और सफर आरामदायक हो जाएगा।
जानकारी कहाँ मिलेगी :
रेलवे ने कहा है कि विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं या NTES मोबाइल ऐप डाउनलोड करके पता कर सकते हैं। भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रहा है। एलटीटी–सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़ना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल त्योहारों में बल्कि पूरे साल यात्रियों को सीट उपलब्धता में आसानी होगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
