एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच था। जिसमें पाकिस्तान ने 19.1 ओवर्स में कुल मिला के केवल 146 रनों की पारी खेली। इस लक्ष की प्राप्ति करना भारत के लिए बाएँ हाथ का खेल था। शुरुवात में अभिषेक शर्मा ने 5, शुभमन गिल ने 12, सूर्यकुमार यादव ने 1, शुभमन गिल ने 12 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद उतरे भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 19.4 ओवर्स में पुरे 150 रन बनाकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

तिलक वर्मा ने बिना आउट हुए 69 रन बनाए और अपनी धाकड़ पारी खेलते हुए, पाक विरुद्ध विजय पताका लहराई। इनका जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद के तेलुगु परिवार में हुआ था। 11 वर्ष कि उम्र से ही तिलक को क्रिकेट में दिलचस्पी थी। इनकी ट्रेनिंग 'कोच सलीम बयास' ने, लिंगमपल्ली के 'लेगाला क्रिकेट अकादमी' में शुरू की थी। कोच सलीम ने तिलक को टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हुए देखा था और तब उन्होंने, तिलक के खेल को परख लिया।

तिलक ने 2018-19 के 'हैदराबाद रणजी ट्रॉफी' से अपनी क्रिकेट जर्नी कि शुरुवात कि थी। 2019 में तिलक को 'अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप' में शामिल किया गया था। इनको 2025-26 दुलीप ट्रॉफी के 'साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम' में कप्तान के तौर पर चुना गया था। 2022 में इनको मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया, जिसमें राजस्थान के खिलाफ इन्होंने 33 बॉल में 61 रन बनाए थे। और तबसे हर वर्ष, इन्होंने विरोधी टीम्स के खिलाफ अच्छे रनों की पारी खेली।

इनकी हर साल की मेहनत को चार चाँद तब लगे, जब इन्हें 'ट्वेंटी20 इंटरनेशनल सीरीज' (T20I) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में आने का प्रस्ताव दिया गया। तिलक ने प्रस्ताव का पूरा लुत्फ़ उठाते हुए 3 अगस्त को उन्होंने अपने खेल की शुरुवात की। सीरीज के दूसरे मैच में ही, तिलक ने अपना अर्ध - शतक पूरा किया और भरता के दूसरे सबसे छोटे युवा खिलाड़ी बने जिसने मेंस T20I में 50 रन बनाए। सितम्बर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ तिलक ने 'वन डे इंटरनेशनल' (ODI) मैच खेला। इसके बाद T20I नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिलक ने 56 बॉल्स में 170 रनों की पारी खेली थी बिना आउट हुए। और तब से स्पोर्ट्स की दुनिया में तिलक वर्मा ने अपना जादू चला दिया है।

तिलक को इस वर्ष हुए एशिया कप 2025 में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का खिताब मिला। सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी एक काल्पनिक खिताब के साथ जश्न मनाते हुए नज़र आए हैं। और इसकी प्रशंसा सारे फैंस कर रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि, पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नक़वी स्टेज पर भारतीय टीम को ट्रॉफी देने के लिए इंतज़ार कर रहे थे पर सभी भारतीय खिलाड़ी अपने अपने फ़ोन में लगे थे।



सूर्य कुमार यादव ने तिलक के साथ एक फोटो जिसमें एक काल्पनिक ट्रॉफी है, ट्वीट करते हुए ये कैप्शन लिखा कि, "जब खेल खत्म हो जाएगा, तो केवल चैंपियन याद रहेंगे, किसी 🏆 की तस्वीर नहीं।"


इसके अलावा खिलाड़ी वरुण चक्रबर्ती ने चाय के कप के साथ अपनी फोटो पोस्ट कि, और लिखा के "सारी दुनिया एक तरफ, और मेरा भारत एक तरफ।❤️"





Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story