सोशल मीडिया पर छाई UPSC की मार्कशीट, आखिर कौन है तेजस्वी राणा?
तेजस्वी राणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पली-बड़ी हैं। उन्होंने IIT कानपूर से इंजीनियरिंग पूरी की थी और सिविल सर्विसेज में इनकी रूचि अचानक से बढ़ी। 2016 में अपने दूसरी कोशिश के बाद 12वे रैंक को प्राप्त कर तेजस्वी IAS अधिकारी बनी।

आईऐएस तेजस्वी राणा
UPSC परीक्षा भारत में होने वाली कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर वर्ष लाखों से भी ज़्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं। लेकिन इसके लिए केवल तैयारी करके कोई मुकाम हासिल करना एक रास्ता नहीं है। UPSC परीक्षा में 3 पड़ाव होते हैं प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। टोपर बनने के लिए इन तीनों चरण को पार करना होता है। और इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों कि अलग-अलग कहानियां होती हैं जो अपने आप में प्रेरणादायक होती हैं। ऐसी ही कहानी है तेजस्वी राणा की जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ के IAS बनने का फैसला किया।
सामान्य अध्ययन -1: 120
सामान्य अध्ययन -2: 97
सामान्य अध्ययन -3: 105
सामान्य अध्ययन -4: 109
वैकल्पिक-1 (अर्थशास्त्र): 173
वैकल्पिक-2 (अर्थशास्त्र): 152
लिखित परीक्षा कुल मार्क्स: 897
व्यक्तित्व परिक्षण मार्क्स: 177
फाइनल टोटल मार्क्स: 1074

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
