यूपी एमएलसी इलेक्शन 2026- मेरठ, लखनऊ और बरेली में बीजेपी का दबदबा, जानें किस सीट पर कौन जीता और कौन आगे|
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में घोषित 6 नतीजों में भाजपा को 5 और सपा को 1 सीट पर जीत मिली है।

मेरठ स्नातक एमएलसी सीट से चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश गोयल समर्थकों के साथ मिठाई खाकर जश्न मनाते हुए।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में अब तक 6 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन 6 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में 1 सीट आई है। इस चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 152 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वोटों की गिनती लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर के 7 केंद्रों पर लगातार जारी है।
जानिए कौन जीता कहां से चुनाव
घोषित परिणामों के अनुसार, वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है, उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी प्रमोद मिश्र को पराजित किया। वहीं मेरठ शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद्र शर्मा विजयी रहे, जिन्होंने सपा के डॉक्टर नितिन कुमार तोमर को मात दी। मेरठ स्नातक सीट पर भी बीजेपी के दिनेश गोयल ने चुनाव जीता है और सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी को हराया।
इसके अलावा लखनऊ शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की, जिन्होंने सपा के सुशील कुमार पटेल को हराया। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भी बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कब्जा जमाया है, जहां उन्होंने सपा के दानिश अख्तर को चुनाव में पराजित किया। इस प्रकार अब तक सामने आए 6 परिणामों में से 5 बीजेपी और 1 सपा के नाम रहे हैं।
बाकी बची सीटों के रुझान का हाल
जिन सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, उनमें आगरा शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं और बीजेपी के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी पीछे हैं। आगरा स्नातक सीट पर भी सपा के शशांक यादव ने बढ़त बनाई हुई है, जबकि बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र पीछे चल रहे हैं।
गोरखपुर शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी आगे चल रहे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव पीछे हैं। इसी तरह इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार राठौर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि मान सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ स्नातक सीट और वाराणसी स्नातक सीट के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं।
एमएलसी सीट अनुसार विजेताओं और आगे चल रहे प्रत्याशियों की सूची
• वाराणसी शिक्षक सीट: सपा के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते हैं और बीजेपी के प्रमोद मिश्र चुनाव हार गए हैं।
• मेरठ शिक्षक सीट: बीजेपी के श्रीचंद्र शर्मा चुनाव जीते हैं और सपा के डॉक्टर नितिन कुमार तोमर चुनाव हार गए हैं।
• मेरठ स्नातक सीट: बीजेपी के दिनेश गोयल चुनाव जीते हैं और सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी चुनाव हार गए हैं।
• लखनऊ शिक्षक सीट: बीजेपी के उमेश द्विवेदी चुनाव जीते हैं और सपा के सुशील कुमार पटेल चुनाव हार गए हैं।
• बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों चुनाव जीते हैं और सपा के दानिश अख्तर चुनाव हार गए हैं।
• आगरा शिक्षक सीट: सपा के आकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं और बीजेपी के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी पीछे चल रहे हैं।
• आगरा स्नातक सीट: सपा के शशांक यादव आगे चल रहे हैं और बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र पीछे चल रहे हैं।
• गोरखपुर शिक्षक सीट: बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी आगे चल रहे हैं और निर्दलीय राजीव यादव पीछे चल रहे हैं।
• इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: बीजेपी के अशोक कुमार राठौर आगे चल रहे हैं और मान सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।

Lalita Rajput
इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
