सरकार और Zomato की साझेदारी से बदलेगी गिग वर्कर्स की किस्मत!
पिछले एक साल में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने Zomato समेत 14 बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाया है। इन समझौतों से अब तक पाँच लाख से ज़्यादा रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे गिग वर्कर्स को बड़ी राहत मिली है।

14 अक्टूबर को Ministry of Labour & Employment (MoLE) ने Zoometo के साथ एक नए करारा पर हस्ताक्षर की है। जिससे भारत में बेरोजगारि का प्रश्न हल हो सकता है। इस करार का मुख्य मकसद है कि राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) के सरकारी पोर्टल के जरिए लोगों को लचीले और तकनीक आधारित रोजगार के ज्यादा मौके मिलें। मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस पहल से गिग इकॉनमी (जैसे डिलीवरी, ड्राइविंग या फ्रीलांस काम) को औपचारिक रोजगार प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे युवा और महिलाएं भी अब बेहतर और सम्मानजनक नौकरियों तक पहुंच पाएंगी। तो आईये जानते इस बारे में विस्तार से।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने Zomato के साथ एक अहम समझौता किया है, जिससे देश के युवाओं और गिग वर्कर्स को नए रोजगार के अवसर मिल सकें। इस साझेदारी के तहत राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर अब डिलीवरी और फ्लेक्सिबल नौकरियों की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। मंत्रालय का कहना है कि इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को जोड़ना है जो तकनीक आधारित या अस्थायी नौकरियों में काम करना चाहते हैं, ताकि वे भी औपचारिक रोजगार प्रणाली का हिस्सा बन सकें।
केंद्रीय मंत्री मंसुख मांडविया ने बताया कि साल 2015 में शुरू हुआ NCS पोर्टल अब तक 7.7 करोड़ से ज्यादा नौकरियों की जानकारी जुटा चुका है। उन्होंने कहा कि जोमैटो के साथ यह साझेदारी मंत्रालय के उस प्रयास को और आगे बढ़ाएगी, जिसमें रोजगार के लचीले और आधुनिक अवसरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। जोमैटो हर साल NCS पर करीब 2.5 लाख रोजगार अवसर लिस्ट करेगा, जिससे डिलीवरी पार्टनर्स को रियल टाइम में आय के साधन खोजने में आसानी होगी।
सरकार ने पिछले एक साल में ॲमेझॉन, स्विगी, रैपिडो, झेप्टो, टीमलीज, हायर मी जैसी 14 बड़ी कंपनियों के साथ ऐसे ही समझौते किए हैं। इन साझेदारियों की बदौलत अब तक पाँच लाख से ज्यादा रोजगार के मौके बने हैं। मंत्रालय का मानना है कि झोमैटो की यह नई भागीदारी इस पूरे रोजगार इको-सिस्टम को और मजबूत बनाएगी, जिससे न केवल नौकरी चाहने वालों को फायदा होगा बल्कि देश की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
