समर्थकों के जान कि कीमत सिर्फ 20 लाख रुपए; नेता बनने का सफर अभी जारी!
विजय थलापति साउथ इंडियन सिनेमा के बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेता है। और 2024 में इन्होंने राजनीतिक नेता बनने की पहल की। इस वर्ष सितम्बर 2025 में उनके राजनीतिक रैली में आए समर्थकों को भारी दुर्घटना का सामना करना पड़ा।

विजय थलापति
तमिलनाडु: करूर में आयोजित किए गए थलापति विजय के राजनीतिक रैली में हज़ारों की संख्या में उनका समर्थन करने आते हैं। विजय साउथ इंडियन सिनेमा के बहुत ही ज़्यादा मशहूर अभिनेता हैं। और पिछले साल से उन्होंने राजनीतिक दुनिया में अपना कदम बढ़ाया है। जिस तरह से फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने इन्हे प्रेम और सम्मान दिया है, उसी प्रकार लोग उनकी राजनीतिक सफलता को भी देखना चाहते हैं। इस वर्ष भी विजय के राजनीतिक रैली में हज़ारों से भी ज़्यादा प्रशंसक आए थे। पर एक अनहोनी ने पुरे राज्य के लोगों का दिल दहला दिया है।
27 सितम्बर 2025 को शाम के समय करीबन 50000 से भी ज़्यादा लोग विजय का समर्थन करने आए थे। लेकिन इस स्थल पर अचानक से लोगों के बीच हड़कंप मच गया और इसके कारण 41 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि विजय अपने सुनिश्चित समय पर नहीं बल्कि देरी से पहुँचे जिसकी वजह से लोगों व्याकुल हो गए थे और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। पर समय रहते विजय ने लोगों को पानी बांटा और पुलिस की भी सहायता मांगी। लेकिन विजय और पुलिस जब तक मामले को नियंत्रण में लाते तब तक, लोगों के बीच और भगदड़ मच गई।
इस घटना में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चों की मृत्यु हुई, विजय ने प्रत्येक परिवार को २० लाख रूपए की आर्थिक सहायता करने की घोषणा कि है। तमिलनाडु पुलिस भी मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवज़ा देने का ऐलान किया और जाँच के लिए आयोग से सहायता मांगी। विपक्ष नेता राहुल गाँधी ने विजय से बात कर, उनको सहानुभूति दी है और अपना शोक ज़ाहिर किया है।
विजय ने मीडिया से अपना दुःख बताते हुए कहा की वे इस दुर्घटना से "शॉक्ड" है। विजय को दोषी ठहराते हुए, तमिलनाडु के कई जगहों पर उनके खिलाफ बैनर्स और पोस्टर्स लगाए हैं। पर विजय का कहना है कि, इस दुर्घटना के पीछे राजीनतिक षड्यंत्र है, जो उनका नाम ख़राब कर उन्हें राजनीती में दाखिल नहीं होने देना चाहते।
विजय के लिए ये रैली एक बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण रैली थी। पर इस दुर्घटना को नज़रअंदाज़ न कर के, वे सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में इस मामले की कड़ी से कड़ी जाँच करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2026 में विजय की नई फिल्म रिलीज़ होने वाली थी। ये फिल्म उनके राजनीतिक जीवन में कदम रखने से पहले, एक आखिरी फिल्म होने वाली थी। ये समय तमिलनाडु की सरकार, जनता, और विजय के लिए कठिन समय है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
