प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई देने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया अदा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और भारत-इजरायल की विशेष रणनीतिक साझेदारी तथा दोस्ती और मजबूत हो, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंध बनें और नए अवसर खुलें।

इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और अपने दोस्त नरेंद्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि भारत और इजरायल को एक साल के अंतर पर आजादी मिली थी और दोनों प्राचीन देश अपने नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए मिलकर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उनकी इनोवेशन और दोस्ती की कोई सीमा नहीं है और सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है।

इस अवसर पर भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने भी अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने अपने संदेश में कहा कि इजरायल के लोगों की तरफ से भारत के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की आजादी, लोकतंत्र और अनेकता में एकता की अनूठी यात्रा हम सभी को प्रेरित करती है। इसके साथ ही यह साझा किया गया कि दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी गहरी दोस्ती और एक बेहतर भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Lalita Rajput

Lalita Rajput

इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

Next Story