✕
फिजिक्स पढ़ाने वाला बना अरबों का मालिक! जानिए कैसे एक शिक्षक ने बनाया 14,000 करोड़ का साम्राज्य
By Manyaa ChaudharyPublished on
कुछ दिन पहले जारी किए गए हुरुन लिस्ट में नंबर 1 पर शाहरुख़ सबसे अमीर कलाकार थे। उनके बाद जूही चावला और ह्रितिक रोशन का भी नाम था, लेकिन इस बार सूची में एक नया चौंकाने वाला नाम आया है – अलख पांडेय। 2020 में अपने साथी प्रतीक महेश्वरी के साथ उन्होंने PW ऐप लॉन्च किया, अब उनकी कंपनी का नेटवर्थ 14,510 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

x
अलख पांडेय
हाल ही में हुरुन रिच लिस्ट ने भारत के अमीरों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें शाहरुख़ खान, जूही चावला, ह्रितिक रोशन जैसे कई महान कलाकार जुड़े हुए थे। इस लिस्ट के आने बाद पता चला की शाहरुख़ पुरे विश्व और भारत के सबसे अमीर कलाकार बन गए हैं और उन्होंने महानुभाव टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख़ ने अपने बॉलीवुड करियर में फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा अपनी कंपनी 'रेड चिल्लीज' से भी कमाई की है।
लेकिन अब शाहरुख़ को भी पीछे छोड़ने वाला एक व्यक्ति इस लिस्ट में जुड़ चूका है। यह व्यक्ति कोई सेलिब्रिटी या नेता नहीं है। बल्कि यह एक शिक्षक हैं। 2016 में हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई छोड़ कर अलख पांडेय ने यूट्यूब पर एक शिक्षक बनने का रास्ता अपनाया था। अलख प्रयागराज के निवासी हैं और कानपूर से उन्होंने अपनी B.tech की पढ़ाई शुरू की थी। वर्त्तमान में वे भारत के सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे व्यवसायी हैं। अलख एक ऑनलाइन टीचर के साथ-साथ अरबों डॉलर की वैल्यू वाली एडटेक कंपनी के संस्थापक भी हैं।
अलख पांडेय का PW बाण :
अलख पांडेय ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ने के बाद कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया पर डिग्री न होने के कारण उन्हें वहाँ से निकाल दिया गया। 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल 'फिजिक्सवाला' (PhysicsWallah) शुरू किया। और 1 साल के भीतर उनके 50,000 सब्सक्राइबर्स हो गए। 2019 तक प्रतिक महेश्वरी उनके साथ जुड़ गए थे, जो आईआईटी बीएचयू (IIT BHU)के छात्र रह चुके हैं।
2020 में अलख ने यूट्यूब की कमाई का 15 लाख अपने चैनल के ऐप डेवलपमेंट में लगाया। मई 2020 तक अलख और प्रतीक ने मिल के PW ऐप को लॉन्च किया। करीबन 7 दिन में इस ऐप को तीन लाख से भी ज़्यादा बच्चों ने डाउनलोड किया था और 2021 तक 2.1 मिलियन लोगों ने साइनअप किया।
सूत्रों के मुताबिक अलख पांडेय का नेटवर्थ अब कुल मिलके 14,510 करोड़ रुपये हो गए है। PW कंपनी की इस वर्ष की इनकम बढ़कर 2,886 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष 1,940 करोड़ रुपये से कई ज़्यादा है। इस वर्ष कंपनी भले ही 243 करोड़ रुपये के घाटे में हैं पर अलख और प्रतीक के नेटवर्थ को बहुत ज़्यादा मुनाफा हुआ है।
अलख के इस PW ऐप से JEE जैसे परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की बहुत सहायता हुई है, और जब इनके ऐप पर मुख्य रूप से JEE की तैयारी शुरू हुई थी, तब से लेकर वर्त्तमान तक ये उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद रहा है। और अलख उर्फ़ 'Physics Wala' को इन विद्यार्थियों ने बहुत पसदं किया है। फिजिक्सवाला जल्द ही अपनी कंपनी का नया आईपीओ (IPO) शेयर बाजार में शामिल कर सकते हैं। अभी कंपनी ने 3,820 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) को जरूरी कागजात सौंप दिए हैं।
- Alakh Pandey net worthAlakh Pandey teacher net worthAlakh Pandey Physics Wallah bioAlakh Pandey Physics Wallah net worthIndia Richest Teacher PW founderAlakh Pandey wifeAlakh Pandey ageAlakh Pandey qualificationPhysics Wallah - Alakh Pandey Class 11Alakh Pandey monthly incomeAlakh Pandey share in PWAlakh Pandey BiographyHurun India Rich ListHurun India Rich List 2025Hurun India Rich SRKPhysics WallahPhysics Wallah teacherप्रातःकाल न्यूज़फिजिक्सवाला Newsफिजिक्सवाला Net worthअलख पांडेय

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
Next Story
Related News
X
