तेलुगु सिनेमा का फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा बोलबाला है। तेलुगु इंडस्ट्री ने कई महान दिग्गज एक्टर्स बनाए हैं। और इन में से एक हैं सुपरस्टार पवन कल्याण। इनका जन्म 2 सितम्बर 1971 में हुआ था। इन्होंने 30 से भी ज़्यादा फिल्में की हैं और ये जीवन में बहुत सफल रहे हैं। वर्तमान में वे आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई इनकी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा कर तहलका मचा दिया है।


25 सितम्बर 2025 को रिलीज़ हुई इनकी इस फिल्म ने सिर्फ 11 दिनों में 300 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की कमाई की है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत हैं और 2025 की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई वाली तेलुगु फिल्म है ये। पवन कल्याण ने इसमें एक गैंगस्टर का अभिनय निभाया है। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। इस फिल्म ने तेलुगु इंडस्ट्री के अलावा उत्तरी अमेरिका में भी अपनी छाप छोड़ी है और वहाँ भी अच्छा प्रदर्शन किया है।


'दे कॉल हिम ओजी' इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये था, और इसकी आधे से ज़्यादा हिस्सा इन्होंने केवल 7 दिनों में कमा लिया। दूसरे हफ्ते में 'कांतारा: चैप्टर 1' के रिलीज़ के कारण इस फिल्म की सफलता में थोड़ी देरी हुई, लेकिन निर्देशकों और विशेषज्ञों ने हार नहीं मानी। उनका मानना था की तीसरे हफ्ते तक ये फिल्म 300 करोड़ के पार जाएगी।


इस फिल्म ने ये साबित कर दिया की पवन कल्याण के चाहने वालों की कमी नहीं है और उनके काम को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में उनके एक्शन से भरे रोले को फैंस ने बहुत ज़्यादा पसंद किया और उनके शानदार किरदार ने सबका दिल जीत लिया।



यह फिल्म तेलुगु और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नई मिसाल है। और इसकी सफलता दिखा रही है के अगर कहानी, निर्देशक, और स्टार ये सब एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए तोह कोई भी फिल्म आराम से ब्लॉल्कबस्टर बन सकती है।


पवन कल्याण को उनके करियर के शुरुवाती दिनों के कुछ समय बाद ही 'पावर स्टार' का टाइटल दे दिया गया था। उन्होंने इस वर्ष रिलीज़ हुई 'दे कॉल हिम ओजी' के अलावा कई हिट फिल्में की हैं जैसे, 'थोली प्रेमा' (1998), 'थम्मुडु' (1999), और 'बद्री' (2000), फैंस ने उनके बुलंदी, दरियादिली, रोमांचक और एक्शन फिल्मों को हमेशा से पसंद किया है। और इस नई फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना पवन और उनके फैंस के लिए गौरव की बात है।


Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story