"मेरे साथ सो जाइए, मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा।" महोबा भाजप जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूर्व महिला पदाधिकारी ने बताया काला सच
भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दाईं ओर भाजपा नेता मोहनलाल कुशवाहा और बाईं ओर धुंधली तस्वीर में पीड़िता
Mohanlal Kushwaha allegations : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है, जिसने जिले की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाते हुए अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पदोन्नति और चुनावी टिकट के बदले उनसे अनुचित मांगें की गईं और इनकार करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। करीब एक दशक तक पार्टी को अपनी सेवाएं देने वाली नेत्री के इस कदम को मद्ये नजर रखते हुए विपक्षी दलों ने भाजपा के 'नारी शक्ति' के दावों पर अनेको सवाल उठाए है।
घटनाक्रम के अनुसार, पीडिता ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत करने के एवज में यौन संबंधों की मांग की थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मांग को ठुकरा दिया, तो बाद में उन्हें आगामी चुनावों के लिए टिकट का प्रलोभन देकर लुभाने की कोशिश की गई। पीडिता का कहना है कि लगातार विरोध करने पर जिला अध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके और उनके परिवार के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी। मानसिक दबाव और पार्टी के भीतर अपनी बात अनसुनी होते देख उन्होंने दस साल पुराना नाता तोड़ना ही बेहतर समझा।
BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है।मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा- 'मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा'महिला के विरोध करने पर BJP नेता ने ऑफर बढ़ाकर जिला पंचायत का टिकट देने की बात भी कही।… pic.twitter.com/Dbq5go4s4H— Congress (@INCIndia) April 27, 2026
दूसरी ओर, इन आरोपों के केंद्र में रहे जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप निराधार और मनगढ़ंत हैं, जिनका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है। कुशवाहा ने स्वयं पुलिस जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस के पास कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और खुफिया विभाग सक्रिय हो गए हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
