तमिलनाडु: समाज में धार्मिक असंतोष बढ़ने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे लोग अधिक प्रभाविक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ही तमिलनाडु के त्रिची इलाके से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे रावण की जगह भगवान श्रीराम के पुतले को जलाया जा रहा है। वीडियो की शुरुवात में भगवान श्रीराम के पुतले पर चप्पलों से प्रहार किया जा रहा है। 'फिफ्थ तमिल संगम' नाम के सोशल मीडिया पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया था। जिसमें लोग रावण की स्तुति कर रहे थे।


इस वीडियो के अंत में एक ग्राफ़िक लगाया गया था जिसमें 10 शीश वाले रावण के हाथ में वीणा थी और उसपे लिखा था, "रावण की जय।" पुलिस ने तुरंत ही यह मामला दर्ज किया और इस वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ट्विटर पर वायरल हुए एक वीडियो में ये सारा मामला स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। और इसके कैप्शन में लिखा गया है की, "वह घटना जिसने राम को जला दिया!"



इसमें एक यूजर ने कमेंट करके अपने निज्जी विचारों को सामने रखा और कहा की, "वे हमारे देश के प्रधानमंत्री के सामने दिल्ली में हमारे रावण का पुतला जला रहे हैं, और यह आपको सही लगता है। लेकिन अगर यही तमिलनाडु में किया जाए, तो यह आपको गलत लग रहा है।"



साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 192, 196 (1)(a), 197, 299, 302 और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने 36 वर्षीय अदायकलराज को गिरफ्तार किया और अन्य शामिल लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा तमिलनाडु पुलिस ने ये चेतावनी दी है की, इस वीडियो के जरिए किसी भी प्रकार के फ़र्जी अफवाह को बढ़ावा न दिया जाए। साथ ही नागरिकों को यह आवाहन दिया है की इस जैसे भड़काऊ वीडियोस के अधीन न हो।


दशहरे पर कुछ जगहों की मान्यताएं देश के अन्य राज्यों से विभिन्न हैं। भारत के बहुत से गाँव जैसे उत्तर प्रदेश के बिख्सार, मध्य प्रदेश के मंदसौर, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और हिमाचल के बैजनाथ , में रावण की पूजा होती है। लोग रावण को भगवान के रूप में मानते हैं जिसे इस देश और भगवान श्रीराम के भक्तों ने स्वीकार किया है। पर इस आक्रामक साहस को देख बहुत लोगों के भीतर क्रोध की भावनाएं जागरूक होने की संभावना हो सकती है।

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story