केरल के वायनाड जिले से इंसानियत और आपसी भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत मिसाल सामने आई है। यहां दो सगे मुस्लिम भाइयों, रज्जाक और सुलेमान ने एक 85 वर्षीय हिंदू महिला कल्याणी अम्मा का अंतिम संस्कार पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया और उनकी चिता को मुखाग्नि दी। कल्याणी अम्मा वायनाड जिले की मुप्पैनाड पंचायत के चित्रगिरी इलाके की रहने वाली थीं।

50 साल से निभा रहे थे बेटे का फर्ज

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कल्याणी अम्मा का मंगलवार को निधन हो गया था। उनका अपना कोई बच्चा या करीबी रिश्तेदार नहीं था। ऐसे में रज्जाक और सुलेमान ने आगे बढ़कर उनकी अंतिम विदाई की पूरी जिम्मेदारी उठाई। दोनों भाइयों का कल्याणी अम्मा के साथ करीब पांच दशक यानी 50 साल पुराना पड़ोसी का रिश्ता था। समय बीतने के साथ यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि कल्याणी अम्मा उनके परिवार का ही अभिन्न हिस्सा बन गईं। दोनों भाई रोजमर्रा की जरूरतों का ख्याल रखने से लेकर उनकी दवाइयों का इंतजाम करने और अस्पताल ले जाने तक की हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते थे। परिवार के त्योहारों और खास मौकों पर भी कल्याणी अम्मा उनके साथ ही शामिल होती थीं।

महिला की आखिरी इच्छा की पूरी

कल्याणी अम्मा अपने जीवनकाल में दोनों भाइयों को अपने बेटों की तरह मानती थीं। उन्होंने अपनी इच्छा जताई थी कि उनके निधन के बाद रज्जाक और सुलेमान ही उनका अंतिम संस्कार करें। उनकी इस अंतिम इच्छा का मान रखते हुए दोनों भाइयों ने स्थानीय हिंदू श्मशान घाट पर हिंदू परंपराओं के मुताबिक अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं और चिता को मुखाग्नि देकर उन्हें विदाई दी।

Lalita Rajput

Lalita Rajput

इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

Next Story