ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को 2022 में फैंस ने खूब सारा प्रेम दिया था। और अब 2025 में उसकी प्रीक्वेल रेलसे हुई है। जिसे दुनिया भर में लोग पसंद कर रहे हैं। प्रभास और यश जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं ने उनकी इस फिल्म की तारीफ की है।

भारत जैसे विशाल देश में, फिल्मों के लिए एक अलग प्रकार की दीवानगी देखने मिलती है। और किसी भी नई फिल्म के कामयाबी का निर्णय भारत की जनता करती है। हर सुपरस्टार की चमक के पीछे उसके फैंस के दिए प्यार और समर्थन का योगदान होता है। हर वर्ष भारत में कई ऐसी फिल्में रिलीज़ होती हैं जो ब्लॉकबस्टर होती हैं। इस वर्ष 2025 में बहुत सी फिल्में रिलीज़ हुई और उन्हें फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया पर हाल ही में रिलीज़ हुई इस एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।


ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को कई भाषाओं में रिलीज़ हुई। और इस फिल्म ने कर्नाटक, तेलुगु, और हिंदी इंडस्ट्री में शानदार एंट्री की। रिलीज़ के पहले ही 2 दिनों में भारत में 102 करोड़ रूपये से भी ज़्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस में अपना जादू चला दिया।


यह 2022 में हिट हुई 'कांतारा' का प्रीक्वेल है। इस फिल्म के कहानी की प्रेरणा कर्नाटक के प्राचीन भूत कोला अनुष्ठान और उनके संघर्षों से प्रेरित होकर उससे दर्शाती है। इसमें ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम, और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी साथ में काम करेंगे।


2022 में और वर्त्तमान समय में, लोगों ने इस फिल्म को बहुत सारा प्रेम दिया। इसकी सांस्कृतिक गहराई, कहानी, वीएफएक्स, और प्रगतिशील विचार को फैंस ने बहुत पसंद किया है। प्रभास, राम गोपाल वर्मा, और यश जैसे साउथ इंडियन स्टार्स ने भी इसकी तारीफ की है।


निर्देशक ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने पहले 400 करोड़ रूपये की कमाई पुरे विश्व में की थी और उनका बजट केवल 15 करोड़ रुपये था। और अब 'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले ही दिन पे 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। और अनुमान लगाया जा रहा है की रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में इनकी कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपयों के पार जाएगा। इसके रिलीज़ ने पहले की ब्लॉकबस्टर्स 'केसरी: चैप्टर 2' - 144 करोड़ रूपये , 'स्काई फाॅर्स' - 150 करोड़ रुपये, और 'मिराई' - 142 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ा है।


'कांतारा चैप्टर 1' का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका 2 ही दिन में ब्लॉकबस्टर होना इस बात का संकेत है की अभी कमाई के आंकड़े और ऊपर जाने वाले हैं। और अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म को 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म मानी जाएगी।

Updated On 6 Oct 2025 6:54 PM IST
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story