सोशल मीडिया ने आज के दौर में हर किसी के जीवन में ऐसा प्रभाव डाला है कि, छोटी से छोटी घटना भी कम समय में बहुत लोगों तक पहुँच सकती है। यहाँ मनोरंजन से लेकर राजनीतिक खबरें, विज्ञापन से लेकर समाज सेवा, हर बात लाखों लोगों तक पहुँच जाती है। और कई लोग इस मंच का फ़ायदा अच्छे तरीके से उठा रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश में ऐसा ही एक उदहारण देखने मिला है। और लोगों ने देश भर में इसकी प्रशंसा कि है। प्रसिद्ध तेलुगु इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने, सोशल मीडिया और अपने फॉलोवर्स के माध्यम से ऐसा कुछ कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया।


इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अब्बाई कंथ (@/teluguabbayikanth1) अपने वीडियो और रील्स के लिए प्रसिद्ध हैं और इनको वीडियो अक्सर युवाओं को खास रूप से प्रेरित करते हैं। इनको असर प्राचीन मंदिरों और स्मारकों की साफ़ - सफाई करते हुए पाया गया था। कुछ समय पहले इन्होंने एक प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर के 500 वर्ष पुराने कुएँ की हालत को देखा। कुएँ और उसके आसपास के प्रांगण में बहुत सारी गंदगी थी, और उन्होंने अनुमान लगाया कि वर्षों से यहाँ देखभाल करने वाल कोई नहीं है। कुएँ में कचरा, प्लास्टिक और गाद जमा होने से उसका अस्तित्व ही संकट में था।


अब्बाई ने अपने एक पोस्ट के माध्यम से अपने फॉलोवर्स के सामने ये समस्या रखी। और इसकी साफ़-सफाई में जुड़ने के लिए उनसे अपील। पर अचंभित करने वाली ये बात है कि, अब्बाई के एक पोस्ट पर, लोगों ने सिर्फ लाइक्स या कमैंट्स नहीं किए, बल्कि ज़मीनी स्तर पर बदलाव का हिस्सा बनें।



जैसे-जैसे लोग बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे सफाई का काम तेज़ी से बढ़ रहा था। कुछ लोग कचरा उठा रहे थे, तो कुछ दीवारों अपर जमी काई हटा रहे थे। ये काम कोई पल भर का नहीं था। सोशल मीडिया द्वारा बुलाए गए लोग और स्थानीय निवासिओं ने मिलकर, न केवल कुएँ को साफ़ किया पर आगे भविष्य में भी नियमित देखभाल करने का प्रस्ताव रखा। जिसकी योजना आगे की जाएगी।


सफाई के बाद मंदिर का कुआँ पुनः अपने स्वरुप में आ गया था। दीवारें साफ़ सुथरी हो गई थी, पानी भी साफ़ दिखाई दे रहा था। सब कुछ हो जाने के बाद, मंदिर और कुएँ के आसपास दुबारा पूजा भी की। सभी सम्मिलित फॉलोवर्स, स्थानीय निवासी, हर कोई अपने इस काम का फल अपने सामने देख पा रहे थे। सब कुएँ को पुरानी रूप में देख बहुत ज़्यादा खुश थे।



अब्बाई के साथ सब का मानना था कि, सामाजिक स्तर पर बदलाव लाना केवल सरकार या प्रशासन का कार्य नहीं है, ये समाज में रहने वाले लोगों की भी ज़िम्मेदारी है।


Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story