जुबीन दा जब नहीं हैं, तो हम क्या करेंगे? ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया युवक
'जुबीन दा जब नहीं हैं, तो हम क्या करेंगे? जय जुबीन दा!' इसके बाद बिना सोचे-समझे युवक ब्रिज से ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया।

ज़ुबीन गर्ग
असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के अचानक हुए निधन के बाद उनके चाहने वालों को एक बड़ा सदमा लगा है। इनके मृत्यु का उनके फैंस और असम की जनता पर इतना असर पड़ा की, शोक मानाने के लिए लाखों से भी अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गयी । विश्व प्रसिद्ध डांसर 'माइकल जैक्सन', 'पोप फ्रांसिस' और 'क्वीन एलिज़ाबेथ II' के मृत्यु शोक समारोह के बाद, ये अब तक का चौथा ऐसा शोक समारोह है जिसमें इतने ज़्यादा लोग शामिल थे।
जुबीन गर्ग 52 वर्ष के थे और नार्थईस्ट इंडियन फेस्टिवल में भाग लेने ये सिंगापुर आए थे। इन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली के साथ कई भाषाओँ में हज़ार से भी अधिक गाने गाये हैं। जुबीन गर्ग की मृत्यु 19 सितम्बर 2025 को सिंगापुर में, स्कूबा डाइविंग करते वक़्त डूबने से हुई थी। फैंस को जब इस घटना के बारे में पता चला, तब वे बेहद दुखी हुए। 21 सितम्बर को एक आखिरी बार असम के लोग लाखों की संख्या में उन्हें अलविदा कहने आए।
उनकी मौत ने लाखों प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया, और इसी सदमे के चलते एक 35 वर्षीय आदमी, जुबीन गर्ग के मृत्यु की खबर सुनने के बाद सरायघाट ब्रिज पर सड़क किनारे रोते दिखा। वो अपने कपडे फाड़ कर चिल्लाने लगा की , 'जुबीन दा जब नहीं हैं, तो हम क्या करेंगे? जय जुबीन दा!' इसके बाद बिना सोचे-समझे युवक ब्रिज से ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया। सोशल मीडिया पर इस पूरी वारदात का वीडियो हो रहा है, जिसमे साफ़-साफ़ पता रहा है की युवक ने अपने मन से ये कदम उठाया था।
इस घटना के तुरंत बाद नदी किनारे ये युवक बेहोश पाया गया, पर जैसे ही उसे मौका मिला वो वहाँ से भी भाग गया। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फाॅर्स (SDRF) की टीम ने जाँच जारी रखी है। जुबीन के निधन के बाद ऐसे कई मामले दर्ज हुए, जहाँ उनके कुछ प्रशंषकों ने आत्महत्या की कोशिश की, और कुछ हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गवाँ बैठे।
इनमें से एक फैन पार्था बरकतकी कि अचानक शोक में मृत्यु से, लोगों के भीतर और दुःख उजागर हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है की पार्थ अभी युवा थे, और अचानक से जुबीन के मृत्यु का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। और इसी कारण पार्थ ने दम तोड़ दिया। एक 18 साल की लड़के ने माजुली जिले में फिनाइल खाकर सुसाइड का प्रयास किया।
ऐसे मामलों में ये सुनिश्चित है की आम जनता / फैंस को गहरा दुःख पहुँचे, और खुदको संभालना उन्हें नहीं आता हो। सरकार ने लोगों से गुज़ारिश की है कि किसी भी परेशानी वाले माहौल में वे अपने परिवार या हेल्पलाइन नंबर से बात करें। इससे और दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
