क्या ध्रुव राठी के पास नहीं है भारत की नागरिकता? यूट्यूबर ने पासपोर्ट शेयर कर बताया हरियाणा से अपना नाता|
नागरिकता पर उठ रहे सवालों के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर पासपोर्ट शेयर कर रोहतक, हरियाणा से जुड़े अपने भारतीय होने का प्रमाण दिया।

नागरिकता विवाद के बीच अपना पासपोर्ट शेयर कर भारतीय होने का प्रमाण देने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी।
यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों जर्मनी से भारत आए हुए हैं। हाल ही में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से डिटेन कर लिया था, हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। उनके डिटेन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए जाने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है और उन्हें यहां आकर प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है। इन तमाम चर्चाओं के बीच ध्रुव राठी ने अपने भारतीय होने का प्रमाण पेश किया है।
ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अपनी नागरिकता की सच्चाई बताई और अपना पासपोर्ट साझा किया। पासपोर्ट के अनुसार, वह हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं और उनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हुआ था। ध्रुव राठी हायर एजुकेशन के लिए जर्मनी गए थे और फिलहाल बर्लिन में रहते हैं। उनकी नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि उन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है और वे जर्मन नागरिक बन चुके हैं, लेकिन पासपोर्ट साझा कर उन्होंने इन सभी चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।
इसके साथ ही ध्रुव राठी ने अपना स्टैंड भी पूरी तरह क्लियर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीति में एंट्री के इच्छुक नहीं हैं और न ही वह कॉकरोच जनता पार्टी के मेंबर हैं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को समर्थन देने आए हैं, क्योंकि वह चुनावी प्रक्रिया में धांधली से परेशान हैं।

Lalita Rajput
इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
