बॉलीवुड के किंग खान बने ग्लोबल बिलियनेयर
शाहरुख़ खान बॉलीवुड के किंग खान के नाम से प्रसिद्ध हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार मिला। उनको हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे अमीर अभिनेता करार दिया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख़ खान ने पिछले 33 साल से अपनी छाप छोड़ी है। इन्हें बॉलीवुड का 'किंग खान' कहा जाता है। शाहरुख़ ने 1990 के दशक में बॉलीवुड में काम करना शुरू किया और तब से लेकर आज तक, वो बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। दिल्ली के रंगमच से अपने करियर की शुरुवात करके आज ये, विश्व भर में भारतीय सिनेमा की पहचान बन गए हैं। इन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता हैं', 'कभी ख़ुशी कभी ग़म', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।
शाहरुख़ के जीवन में केवल उनकी फिल्मों ने ही उनको आगे नहीं बढ़ाया, उन्होंने बढ़ती कामयाबी के साथ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक बने। हाल ही में शाहरुख़ को 71वे नेशनल फिल्म अवार्ड्स के समारोह में, 'जवान' मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
और बॉलीवुड के बादशाह ने एक बार फिर मिसाल कायम की है। नए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार शाहरुख़ खान भारत के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति अब लगभग 12,490 करोड़ रूपए (1.4 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई है। उन्होंने इस समपत्ति से विश्व प्रसिद्ध अभिनेता टॉम क्रूज और गायिका टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ दिया है।
शाहरुख़ ने लंबे समय से फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी कमाई की है। लक्ज़री घड़ी, कार, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रोज़मर्रा की चीज़ों के लिए विज्ञापन करते हैं। इसी वजह से लोग उन्हें “ब्रांड शाहरुख़” कहते हैं।
शाहरुख़ भारत और विश्व में सबसे अमीर अभिनेता बने और उनके अलावा दूसरे नंबर पर जूही चावला, तीसरे नंबर पर ह्रितिक रोशन, और डायरेक्टर करण जोहर के साथ महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। शाहरुख़ को दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं और इनके प्रशंसकों के मन में इनके लिए बहुत सम्मान है। उनकी फिल्मों में उनके हर किरदार से लोगों को प्रेरणा मिलती है। हर वर्ष उनके जन्मदिन पर लाकहों की संख्या में फैंस उनके घर 'मन्नत' के सामने उनको बधाई देने जाते हैं।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
