मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का नेट वर्थ कुल मिला के 25.73 लाख करोड़ रुपए हैं। फिर भी विकास के मामले में मुंबई की बीएमसी लापरवाह है और आए दिन इनके खिलाफ शिकायतें दर्ज होती रहती हैं। ऐसी ही एक शिकायत ट्विटर पर ट्रोल हो रही है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।


बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation), यह महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई की नगर निगम है, जिसे सरकारी नागरिक परिषद भी कहते हैं। बीएमसी भारत का सबसे अमीर नगर निगम है। इसका सालाना बजट भारत के बाकी छोटे राज्यों के मुताबिक सबसे अधिक है। इसे 1888 में बॉम्बे नगर निगम अधिनियम के तहत बनाया गया था।


पर इतने ज़्यादा बजट और शहर में मज़बूत अहमियत होने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं होती। क्योंकि मुंबई में आज भी कई जगह ऐसी हैं जहाँ सड़कें ख़राब हैं, चौराहों पर कचरा फैला रहता है, सड़कों पर गड्ढे हैं और नालों की सफाई ठीक से नहीं होती। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ( ट्विटर ) के यूज़र इन्हीं समस्याओं और शहर के हालातों को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। जिनका नाम
अतौल खान
है। यह मुंबई में स्थित एक इंजीनियर के साथ एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। इनके ट्विटर अकाउंट पे मुंबई के कई सारे ऐसे इलाके हैं जिनकी हालत ख़राब है। जिनके बारे में यह ट्विटर के माध्यम से बीएमसी को शिकायत करते रहते हैं।


कुछ महीने पहले 2 जून 2025 को अतौल खान इन्होंने ऐसा ही एक मामला ट्वीट किया था। यह मामला धारावी के पास कूंची कोर्वे नगर के सामने वाले पेवर ब्लॉक रोड के पास घटा है। ट्वीट में उन्होंने ऐसे बताया की, "कूंची कोर्वे नगर, 60 फ़ीट रोड, धारावी, पेवर ब्लॉक रोड, इस जगह कई वाहनों का आना जाना है। इसी रोड के बीच में ही एक बड़ा सा गड्ढा है, यहाँ से कई बार बाइक तथा अन्य वाहनों का आना जाना रहता है। हाल ही में मेरी बाइक इस गड्ढे को बुरी तरह से टकराई जिससे कुछ भी हो सकता था। कृपया इसे तुरंत ठीक करें। @mybmcWardGN"



जिसके जवाब में BMC ने लिखा की, "हमने आपकी शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी है।"




लेकिन बात केवल सिर्फ एक जवाब की नहीं थी। अतौल के साथ कई और लोग इस उम्मीद में थे की बीएमसी के तरफ से कोई प्रतिक्रिया आएगी। और पुरे 4 महीने बाद 30 सितम्बर 2025 को बीएमसी ने दुबारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, "आपकी शिकायत का निवारण कर दिया गया है। कृपया साथ में भेजा हुआ फोटो देखें।"



जिसका ट्विटर के कई लोगों ने मज़ाक उड़ाया क्योंकि सड़क की मरम्मत 4 महीनों के बाद भी ठीक से नहीं की गयी थी।





ऐसे कई और कमैंट्स के कारण BMC के इस पेज ने अपने जवाब को डिलीट कर दिया। लोगों ने अपनी निराशा जताते हुए मुंबई के आर्थिक स्थिति के बारे में टिपण्णी की। उनका मानना है की मुंबई जैसे बड़े शहर में प्रशासन के पास इतना पैसा होने के बावजूद, यदि ऐसी सुविधाएं दी जा रही है तो किसी भी बदलाव का कोई मतलब नहीं है। इस घटना के बाद सभी नागरिक प्रचंड आक्रोश में है और सरकार के सामने विवश है। भारत GDP में चौथे स्थान पर है, फिर भी भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की BMC इस तरह से अपना काम कर रही है। जो मुंबई के नागरिकों का दुर्भाग्य है।



Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story