10 साल के बच्चे ने 112 पे कॉल करके बुलाई पुलिस; मौके पर सामने आया चौंकाने वाला सच
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक 10 साल के बच्चे ने 112 पे कॉल करके अपनी बहन और माँ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वजह जान के पुलिस भी रह गई दंग।

सिंगरौली, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस को चौंका के रख दिया है। यह एक ऐसा राज्य है जहाँ आएदिन ऐसी घटनाएँ घटती रहती हैं, जो दिल को दहलाती है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहाँ 10 साल के दीपक ने अपनी ही माँ और बहन पर मार-पीट का आरोप लगाया है।
112 पे कॉल करके 10 साल के दीपक ने यह बयान दिया की उसकी बहन और माँ ने, उसे रस्सी से बांध कर बहुत मारा है। वजह पूछने पर दीपक ने बताया की वह अपनी माता से कुरकुरे खाने के लिए 20 रुपये मांग रहा था, जिसपे गुस्सा होकर उसके साथ मार-पीट की गई है।
यह घटना चितरवाई गाँव के पास हुई है। दीपक अपनी शिकायत दर्ज करते हुए फ़ोन पर रोने लगा। उससे बात करते समय पुलिस उमेश विश्वकर्मा ने उसे साहांतुना देते हुए प्यार से बात की और उसके साथ हुई घटना पर आपत्ति जताई।
पुलिस ने समय पर दीपक के घर जाके उनकी माँ से बात की और समझाया की बच्चे को मारना ही एक उपाय नहीं होता। पर इन सब के बीच एक अनोखी व्याख्या सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रही है। दीपक की शिकायत के बाद जब पुलिस उमेश उसके घर पहुँचे, तब वे उसके लिए ढेर सारे कुरकुरे ले गए। वायरल हो रही तस्वीर में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है की पुलिस ने अपना कर्त्तव्य धैर्य से निभाया है। और पुलिस से कुरकुरे मिलने पर दीपक के चेहरे पर मुस्कान है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
