टोंक में वार्ड नंबर 27 से नवनिर्वाचित पार्षद और रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान का कचहरी बाजार वार्ड नंबर 55 में उनके दोस्तों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया। दोस्तों की महफिल में पहुंचे अकबर खान के स्वागत में आतिशबाजी की गई, ढोल-नगाड़े बजाए गए और फूलों की मालाएं पहनाकर राजस्थान की शान साफा बांधकर उनका मान-सम्मान किया गया।

कचहरी बाजार वार्ड नंबर 55 के निवासियों और दोस्तों ने अकबर खान के नवनिर्वाचित पार्षद बनने पर खुशी जताते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे उत्साह और जोश के साथ उनका स्वागत किया गया। दोस्तों से मिले इस स्नेह और सम्मान को देखकर अकबर खान भावुक और गदगद नजर आए।

सम्मान समारोह के दौरान अकबर खान ने सभी दोस्तों और मोहल्लेवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी ने जिस उत्साह और जोश के साथ मेरा सम्मान किया है, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। दोस्तों का प्यार देखकर उन्होंने खुशी व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि जब-जब उन्हें उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हमेशा उनके साथ खड़े मिलेंगे।

इस अवसर पर कयामउद्दीन रंगरेज, शकिल मिया, शाहिद भाई, सईद भाई, शेखु भाई, रोशन साहब, मोईन, हमीद, युसुफ गौरी, आसिफ खान, अब्दुल मजीद, सलीम खान, बरकत अली, नगीन भाई, नफ्फू मिंया, मौलाना गुड्डू भाई, अजीज उल्ला, इशाक खान, शाहरूक और गुलरेज सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे। दोस्तों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मान समारोह में अकबर खान के प्रति उनके स्नेह और समर्थन की झलक देखने को मिली।

Next Story