जमा पूंजी वापसी की मांग पर जन आक्रोश रैली, वेद प्रकाश सोलंकी का अनशन जारी
टोंक में जमा पूंजी वापसी की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली गई, वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में अनशन जारी है।

तस्वीर में पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी टोंक के चाकसू में आमरण अनशन स्थल पर बने मंच से माइक पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों और महिलाओं को संबोधित कर रहे हैं।
टोंक में चाकसू के अम्बेडकर सर्किल पर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में जन आक्रोश रैली निकाली गई। राजस्थान महिला सेवा सहकारी समिति के पीड़ित परिवारों की जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी जी के नेतृत्व में यह रैली आयोजित की गई।
आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी जी के समर्थन में निकाली गई इस जन आक्रोश रैली में टोंक से अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति अकबर खान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रैली में शामिल महिलाओं ने सिकोईडिकांन संस्थान द्वारा हड़पी गई जमा राशि को वापस दिलाने की मांग उठाई।
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक सिकोईडिकॉन संस्था महिलाओं की जमा पूंजी को नहीं लौटाती है, तब तक पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी जी के नेतृत्व में यह आमरण अनशन जारी रहेगा।
जमा राशि वापसी की मांग को लेकर आयोजित इस जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और आंदोलन से जुड़े लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी रखने की बात दोहराई।

