संत नामदेव जयंती पर टोंक में भजन संध्या और हस्तशिल्प कार्ड वितरण
वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प कार्ड वितरण से स्थानीय कारीगरों को सरकारी पहचान मिली, जबकि भजन संध्या ने समाज को एकजुट किया।

टोंक में संत नामदेव जयंती समारोह के दौरान कारीगरों को हस्तशिल्प कार्ड वितरित किए गए।
टोंक में देवोत्थान एकादशी के शुभ एवं मांगलिक अवसर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति जिला टोंक के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बंधु-भगिनियों ने संत नामदेव जी के जीवन चरित्र, भक्तिभाव और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने संत नामदेव जी महाराज के जीवन और उनके द्वारा किए गए भक्तिमय कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके आदर्श जीवन को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भजन-संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच संत नामदेव जी का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय से प्राप्त हस्तशिल्प कार्ड (आर्टिजन कार्ड) समाज के हस्तशिल्पकारों को वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से समाज के हस्तशिल्पकारों को सरकारी स्तर पर प्राप्त कार्ड उपलब्ध कराए गए।
आयोजन में संत नामदेव भवन निर्माण समिति टोंक के अध्यक्ष रामबाबू जी नामा, श्री नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण नामा, रामपाल खींची, प्रान्तीय प्रतिनिधि उमेश नामा, महामन्त्री मनीष नामा, मीडिया प्रमुख राजेश नामा, उमाशंकर नामा, देवीशंकर नामा, कन्हैयालाल नामा, इन्द्रजीत नामा, मन्नू नामा, राजेन्द्र नामा, कल्याणमल नामा, सत्तू नामा और कैलाश नामा उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्रीमति पूनम नामा, तारा नामा, आशा नामा, शकुन्तला नामा और मिनाक्षी नामा सहित समाज के अन्य बंधुगण, माताएं, बहनें और बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सत्य नारायण नामा ने आयोजन में उपस्थित सभी समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संत नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती के आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और समाज के हस्तशिल्पकारों को प्रोत्साहन देने से जुड़े पहलू प्रमुख रूप से सामने आए।

