नगर परिषद टोंक के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को अपने पहले दिन नगर परिषद पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और शहर में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं तथा नगर परिषद की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सभापति मयंक गोयल सुबह करीब 10 बजे नगर परिषद पहुंचे। यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद सभागार में सभापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

सभापति ने सफाई, सड़क, बिजली-पानी सहित शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मयंक गोयल ने आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में नगर परिषद की व्यवस्थाओं में सुधार एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभापति ने कहा कि शहर का विकास और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक के बाद सभापति मयंक गोयल ने चतुर्भुज तालाब का जायजा लिया। आगामी अनंत चतुर्दशी पर्व को देखते हुए उन्होंने तालाब क्षेत्र में सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।A

Next Story