टोंक में अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20वां अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। कला पर्व के दूसरे दिन भी आयोजन स्थल रंगों और कलात्मक सृजन से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन 02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में रूस एवं नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों से कलाकार भाग ले रहे हैं। इनमें पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, ओड़ीसा, बिहार और हरियाणा के कलाकार शामिल हैं। कलाकार अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम सचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि 02 अक्टूबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कला पर्व में चित्रकला, मूर्तिकला एवं विभिन्न कल विधाओं में कलाकार अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कला पर्व के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए समिति के सदस्य अब्दुल मंजिद, हनुमान सिंह खरेडा, पुष्पेन्द्र जैन, शाहिद नकवी, पुरूषोत्तम सोनी, डॉ. साधना सिंह, महेंद्र चौधरी, महेंद्र वर्मा, जितेन्द्र रघुवंशी, ताराचंद शर्मा, नरेन्द्र साहू, अनिल शर्मा, उमेश साहू, शाइस्ता खान, प्रदीप जोनवाल, शैलेन्द्र शर्मा, मोनू बंजारा, महेश जांगिड़, शेख यावर हबीब, पूनम डिग्रवाल, शिप्रा सक्सेना, गुरू दयाल कुमावत, सागर सोयल, अनामिका शर्मा, डालचंद और महेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Next Story