टोंक स्थित फारूक अली एकेडमी में आयोजित रस्म ए पगड़ी (कबूतर बाजी) "दस्तारबंदी" कार्यक्रम में अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान उस्ताद सैयद मुबारक अली ने अकबर खान का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर अकबर खान ने नदीम खान साहब की दस्तारबंदी पर उन्हें मुबारकबाद पेश की और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्षद पति शाहिद भाई भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दस्तारबंदी की रस्म के अवसर पर सहभागिता निभाई।

Next Story