टोंक में सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की ओर से श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन, कैरम, लुडो गेम्स के बाद बुधवार को महिला, बालिका और बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अंपायर पप्पू ने टॉस करवाकर किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष रितुराज अग्रवाल ने बताया कि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें चेन्नई टीम की कप्तान जूही गर्ग की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में वंशिका गोयल की अग्रोहा टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया।

संजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शनिवार को बाल मेले के कार्यक्रम के बाद पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। वहीं अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आज अग्रवाल धर्मशाला में शाम 8 बजे डांडिया (नृत्य प्रतियोगिता) का आयोजन होगा। इसमें बालक-बालिकाएं प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, सभापति मयंक गोयल, मंत्री सुनील जैन, शिक्षाविद् सुनील बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महिला मंत्री ममता गर्ग, पूजा गुप्ता, मंजू गर्ग, रेणु अग्रवाल, अंतिमा, मीना अग्रवाल, अतुल गर्ग, धर्मेन्द्र गुप्ता, राम बाटा, महेश लोहिया, अमन अग्रवाल एवं अग्रवाल सेवाकर्मी संगठन के लोग आदि मौजूद रहे। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के बालक-बालिकाओं की भागीदारी लगातार बनी हुई है।


Next Story