रोज़ गार्डन के पास स्थित राजस्थान सोलर हाउस का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति एवं कांग्रेस कमेटी टोंक के जिला महासचिव अकबर खान ने राजस्थान सोलर हाउस का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मौलाना वसीम नदवी साहब और समाजसेवी शमीम भाई भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रोपराईटर सेफ खान का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दी गई।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अकबर खान ने कहा कि राजस्थान सोलर हाउस के शुभारंभ से टोंक शहर के लोगों को अब सोलर से जुड़ी सेवाओं के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टोंक में राजस्थान सोलर हाउस खुलने से स्थानीय नागरिकों को सोलर संबंधी सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें सुविधा के साथ समय और संसाधनों की भी बचत होगी।

राजस्थान सोलर हाउस का उद्घाटन टोंक शहर में सोलर सेवाओं की स्थानीय उपलब्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे शहरवासियों को अब आवश्यक सोलर सुविधाएं अपने ही नगर में प्राप्त हो सकेंगी।

Next Story