जयपुर में Miss & Mrs India International 2026: राज आंगन रिजॉर्ट में आयोजन
बेटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस फैशन शो में देशभर की प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई, अकबर खान चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

जयपुर में आयोजित फैशन शो के मंच पर मुख्य अतिथि अकबर खान आयोजकों और प्रतिभागियों के साथ खड़े हैं।
जयपुर। राजधानी जयपुर के राज आंगन रिजॉर्ट में ‘Miss India International & Mrs India International 2026’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान फैशन, प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तिकरण का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम में टोंक से अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति, पार्षद एवं जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी अकबर खान को Honourable Chief Guest के रूप में आमंत्रित किया गया। अकबर खान ने आयोजन के लिए आयोजक बेटी फाउंडेशन के राज शर्मा और राहुल शर्मा को शुभकामनाएं दीं।
अकबर खान ने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
जयपुर के राज आंगन रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों की मौजूदगी ने फैशन, प्रतिभा, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण को मंच प्रदान किया।

