टोंक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर मदन राठौड़ का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान को पाकिस्तान के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने वाला बताते हुए इसे देश के वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान करार दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम ऐसे आतंकी देश के लिए है, जो भारत के नागरिकों की हत्या करता है, देश में आतंकवाद फैलाकर आतंकी हमले करता है और सीमा पर भारतीय जवानों को निशाना बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह पाकिस्तानी प्रेम न केवल हमारे वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान है, बल्कि देशद्रोह है। बैरवा ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा यही है।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें सेवादल जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मीणा, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष बरकात हसीन, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज़ खान, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष फौजु राम मीणा, एससी जिला अध्यक्ष बजरंग लाल वर्मा और शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीपी मेहता शामिल रहे।

इनके अलावा मूलचंद वर्मा, अशोक महावर, मोहम्मद आसिफ, पूर्व पार्षद राजेश किराड, छोटे खान, शंकर दादिया, कैलाश मीणा, आबिद मेवाती, मोतीलाल, सेवादल के इरशाद, नफीस, सेवादल के शौकत खान, तुलसीराम मीणा, नरेश बेरवा, नवीन बेरवा, मंडल अध्यक्ष रामदयाल गुनावत और सुरेंद्र रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

मदन राठौड़ के बयान को लेकर टोंक में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा और पुतला दहन के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी के इस प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Next Story