Windows 11 features : विंडोज 11 में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनका उपयोग अधिकांश यूजर्स नहीं करते, लेकिन ये आपके काम को न सिर्फ आसान बनाते हैं बल्कि समय भी बचाते हैं। इनमें से एक फीचर है डायनामिक लॉक, जो आपके फोन की दूरी के आधार पर लैपटॉप को ऑटो लॉक कर देता है। इसी तरह के और भी उपयोगी विकल्प हैं, जो काम के दौरान सुरक्षा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं।

डायनामिक लॉक: फोन दूर जाते ही PC लॉक :

विंडोज 11 में डायनामिक लॉक फीचर ब्लूटूथ सिग्नल के आधार पर आपके फोन की दूरी को ट्रैक करता है। यदि आप फोन लेकर लैपटॉप से दूर चले जाते हैं, तो सिस्टम खुद ही लॉक हो जाता है।

इसे एक्टिवेट करने का तरीका:

  • Settings → Accounts → Sign-in options
  • Additional settings में “Dynamic Lock” को ऑन करें
  • नियरबाय शेयरिंग: विंडोज में AirDrop जैसा शेयरिंग

विंडोज 11 में Nearby Sharing फीचर की मदद से आप फाइल, फोटो और लिंक जैसे डेटा को आस-पास के डिवाइस के साथ शेयर कर सकते हैं। यह Apple के AirDrop जैसा ही काम करता है।

इसे चालू करने के लिए:

Settings → Nearby Sharing → Enable

प्रोजेक्टिंग टू पीसी: दूसरे डिवाइस को अपने PC पर दिखाएँ

अक्सर लोग जानते हैं कि PC से एक्सटर्नल डिस्प्ले पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है, लेकिन विंडोज 11 में आप अपने PC की स्क्रीन पर दूसरे डिवाइस को भी प्रोजेक्ट कर सकते हैं।

सेटअप:

Settings → Projecting to this PC

Wireless Display feature install करें और एक्टिवेट करें

आई ट्रैकिंग: आंखों से कंट्रोल करें पक :

विंडोज 11 Eye Tracking हार्डवेयर सपोर्ट भी देता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती, लेकिन विशेष हार्डवेयर चाहिए। यह फीचर आंखों की मदद से कर्सर और स्क्रीन को कंट्रोल करने में सक्षम बनाता है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story