नई Skoda Kushaq 2026 फेसलिफ्ट कल होगी लॉन्च; जाने क्या है डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव ?
Skoda India कल 20 जनवरी को अपनी लोकप्रिय SUV Kushaq 2026 फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप, बड़ी ग्रिल, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे, जो इसे पहले से कहीं अधिक आकर्षक और प्रीमियम बनाएंगे।

Skoda Kushaq India launch : Skoda India ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Kushaq के 2026 फेसलिफ्ट वर्जन का टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई Kushaq 20 जनवरी 2026 को लॉन्च की जाएगी। पहले से अलग और आकर्षक डिजाइन के साथ यह फेसलिफ्ट मॉडल सिर्फ मामूली बदलाव वाली कार नहीं है, बल्कि इसमें बड़े पैमाने पर अपडेट किए गए हैं, जो इसे लगभग एक नई कार का लुक और अनुभव देते हैं।
टीज़र में सामने आया कि नई Kushaq में बड़ी ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप और कनेक्टेड एलईडी फ्रंट लाइट्स दी गई हैं। नए बंपर और रियर स्टाइलिंग, जिसमें कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग शामिल है, कार को और चौड़ा और प्रभावशाली बनाते हैं। इसके अलावा नई Kushaq फेसलिफ्ट में अपडेटेड अलॉय व्हील्स भी मिलने की संभावना है।
इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बदला हुआ डैशबोर्ड डिजाइन, नए इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और पहले से अधिक फीचर्स इसे और आकर्षक बनाएंगे। मैकेनिकल अपडेट्स की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी, लेकिन इसमें इंजन और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में कुछ अपडेट की उम्मीद की जा रही है।
Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में शामिल होने वाले संभावित फीचर्स :
- पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा
- रियर डिस्क ब्रेक और बेहतर एयर कंडीशनिंग
- लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
- रियर सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट में पहली बार)
कुल मिलाकर, नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट न केवल अपने स्टाइलिश लुक से ध्यान खींचेगी, बल्कि अपडेटेड फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों के लिए बेहतर और प्रीमियम अनुभव भी प्रदान करेगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
