भारत में सैटेलाइट इंटरनेट हुआ लॉन्च; Starlink ने शुरू की हायरिंग
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का नया दौर शुरू होने वाला है। एलन मस्क की कंपनी Starlink ने आधिकारिक लॉन्च से पहले भारत में हायरिंग की पहली प्रक्रिया शुरू कर दी है और मुंबई-बेंगलुरु में अपने ऑफिस और डेमो रन भी शुरू कर दिए हैं।

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का दौर अब हकीकत बनने जा रहा है। एलन मस्क की कंपनी Starlink ने देश में अपना पहला हायरिंग राउंड शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस कदम से साफ कर दिया है कि वह अब भारत में अपने परिचालन को औपचारिक रूप से शुरू करने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, स्टारलिंक ने मुंबई में अपने टेक्निकल और सिक्योरिटी डेमो रन भी शुरू कर दिए हैं, जो इसके आगामी लॉन्च की दिशा में एक अहम संकेत है। स्पेसएक्स की जॉब पोस्टिंग के अनुसार, कंपनी भारत में अपने वित्तीय और कानूनी संचालन को मजबूत करने के लिए एक अकाउंटिंग मैनेजर की नियुक्ति कर रही है। यह भूमिका बेंगलुरु में आधारित होगी और इसका दायित्व भारत में स्टारलिंक की अकाउंटिंग, रिपोर्टिंग और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को विकसित करना होगा।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस पद के लिए केवल भारतीय नागरिकों या वैध वर्क ऑथराइजेशन वाले उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस जॉब के लिए रिमोट या हाइब्रिड वर्क की अनुमति नहीं होगी यानी उम्मीदवारों को ऑन-साइट काम करना होगा।
स्पेसएक्स के करियर पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक भारत में अपनी शुरुआती भर्ती प्रक्रिया के तहत कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां करने जा रही है, जिनमें पेमेंट मैनेजर, सीनियर ट्रेज़री एनालिस्ट, और टैक्स मैनेजर जैसे रोल शामिल हैं। ये सभी पद कंपनी के भारत ऑपरेशनल हब बेंगलुरु से जुड़े होंगे।
जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक ने मुंबई के चांदीवली इलाके में लगभग 1,294 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है, जिसकी कीमत करीब 2.33 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह लीज पांच साल के लिए की गई है और इसे कंपनी का पहला फिजिकल ऑपरेशन सेंटर माना जा रहा है।
यही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत के नौ प्रमुख शहरों मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, कोलकाता और लखनऊ समेत में गेटवे स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है। ये स्टेशन आने वाले समय में भारत के हर कोने में सैटेलाइट इंटरनेट सिग्नल पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
कुल मिलाकर, स्टारलिंक का भारत में यह कदम देश की डिजिटल कनेक्टिविटी और रूरल ब्रॉडबैंड एक्सपैंशन के लिए एक बड़ी छलांग माना जा रहा है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले महीनों में भारत उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो जाएगा, जहां लो-ऑर्बिट सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस आम जनता के लिए उपलब्ध होगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
