GST कटौती के बाद TVS Apache , Honda Hornet 2.0 के दाम हुए कम
GST कट के बाद TVS Apache की कीमत में बड़ा बदलाव आया है। अब यह बाइक और भी सस्ती होकर ग्राहकों के लिए आसानी से उपलब्ध है।

नए GST 2.0 के नियम २२ सितंबर से लागु होने के बाद २ वीलर के जगत में अच्छे दिन आ गए है। इस GST 2.0 के वजह से TVS Apache जैसी पॉपुलर मोटरसाइकिल की कीमते काम हो गई है। जिससे मिडलक्लास ग्राहक भी इसे खरीदने की की क्षमता रख सकते है। एक्स-शोरूम बेंगलुरु में Apache RTR 160 2V किंमत घटकर १,०२,८९० हो गई है। यानि की बाइक के सीधे खरीदारी पर ११ से १२ हजार रुपये की बचत होगी। TVS ने अपनी पॉपुलर Apache सीरीज के साथ-साथ प्रीमियम मॉडल्स पर भी दाम घटाए हैं। Apache RTR 310 और RR 310 जैसे हाई-एंड मॉडल्स अब पहले से काफी किफायती हो गए हैं। उदाहरण के लिए, RR 310 Base W/O QS अब सिर्फ २,५६,२४० रु. में उपलब्ध है, यानी ग्राहकों को करीब २१,७५९ की बचत होगी। इसी तरह, RTR 310 Base W/O QS २,२१,२४० में मिल रही है, जो लगभग १८,७५० रु. सस्ती हो चुकी है।
कंपनी का दावा है कि Apache RTR 160 2V ग्राहकों को रेसिंग का अनुभव कराती है। बीस्ट-इंस्पायर्ड हेडलैंप, LED लाइट गाइड, पायलट लैंप्स और कार्बन फाइबर डिजाइन इसे प्रीमियम स्पोर्ट्स लुक देते हैं। डिजिटल कंसोल व्हाइट बैकलाइट के साथ आता है, जो दिन और रात दोनों समय आसानी से पढ़ा जा सकता है। यह बाइक ग्लॉसी ब्लैक, पर्ल व्हाइट, टी ग्रे, रेसिंग रेड और मैट ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। बाइक में १५९.७ cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो स्पोर्ट मोड में १५.८२ bhp पावर और १३.८५ Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं अर्बन और रेन मोड में इसकी परफॉरमेंस थोड़ी कम हो जाती है। इसमें ५-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ हो जाती है। यह बाइक १०७ kmph की टॉप स्पीड और 47-61 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है।
Apache RTR 160 2V में सिंगल और डुअल चैनल ABS, तीन राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, अर्बन और रेन और SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। इसका डिजिटल कंसोल स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, ट्रिपमीटर और लो-फ्यूल इंडिकेटर जैसी जानकारी दिखाता है। १२ लीटर का फ्यूल टैंक एक बार फुल होने पर करीब ७३२ किलोमीटर की रेंज देता है। इस सेगमेंट में Apache का मुकाबला Honda Hornet 2.0, Hero Xtreme 160R और Bajaj Pulsar जैसी बाइक्स से है। खासकर Honda Hornet 2.0 की कीमत भी GST कट के बाद करीब १३,०२६ रु. घट गई है, और अब यह १.५८ रु. लाख एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। इसमें १८४.४ cc इंजन, असिस्ट और स्लिपर क्लच, USD फ्रंट फोर्क्स, फुल LED लाइटिंग और डिजिटल LCD मीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
