पॉकेट फ्रेंडली और स्टाइल से भरपूर ; इन 125cc बाइक्स पर टिकी नज़रें!
अगर आप रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए एक सस्ती और माइलिज़दार बाइक ढूंढ रहे हैं, तो 125cc सेगमेंट आपके लिए परफेक्ट है। यहां जानिए कौन-सी किफायती बाइक्स आपके बजट में फिट बैठेंगी।

जीएसटी में कटौती के बाद अब 125cc बाइक्स की कीमतें और भी किफायती हो गई हैं, जिससे कम सैलरी वाले राइडर्स के लिए इन्हें खरीदना आसान हो गया है। इस सेगमेंट में अब ऐसी कई बाइक्स हैं जो स्टाइल, माइलेज और परफॉर्मेंस—तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी बाइक्स इस लिस्ट में शामिल हैं।
सबसे पहले बात करते हैं TVS Raider 125 की, जो अपने स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस बाइक में 124.8cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm टॉर्क देता है। कीमत 80,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे युवाओं के बीच एक पॉपुलर चॉइस बनाती है।
दूसरे नंबर पर है Honda Shine, जो भारत की सबसे भरोसेमंद 125cc बाइक्स में से एक है। इसका 123.94cc इंजन 10.59 bhp की पावर और 11 Nm टॉर्क देता है। लगभग 55 से 65 kmpl का माइलेज इसे रोजमर्रा की सवारी के लिए परफेक्ट बनाता है।
तीसरी बाइक Honda SP 125 है, जो टेक्नोलॉजी और स्टाइल का शानदार मेल है। इसका 123.94cc इंजन 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm टॉर्क देता है। 85,564 रुपये से शुरू होने वाली यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्मूद राइडिंग का अनुभव देती है।
Bajaj Pulsar 125 की बात करें तो यह बाइक अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी अपील के लिए जानी जाती है। 124.4cc इंजन के साथ यह 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm टॉर्क जनरेट करती है। कीमत सिर्फ 77,295 रुपये से शुरू होती है।
अंत में Hero Glamour X125 एक पावरफुल और स्टाइलिश ऑप्शन है, जिसमें 124.7cc इंजन दिया गया है। यह 11.5 bhp की पावर और 10.4 Nm टॉर्क देता है। 80,510 रुपये की शुरुआती कीमत में यह बाइक बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस का वादा करती है। कम बजट में बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए ये 125cc बाइक्स परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
