Nothing का नया धमाका: Phone 4a और 4a Pro लॉन्च; लुक देख उड़ जाएंगे होश
Nothing ने लॉन्च किए Phone 4a और 4a Pro। 5,400 mAh की दमदार बैटरी, 5,000 nits ब्राइटनेस और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ जानें भारत में इनकी कीमत और फीचर्स।

nothing 4a price,
Nothing Phone 4a Launch India : तकनीक की दुनिया में अपने अनूठे और पारदर्शी डिजाइनों के लिए मशहूर लंदन स्थित टेक कंपनी 'नथिंग' (Nothing) ने एक बार फिर वैश्विक बाजार में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार, 5 मार्च 2026 को कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज, Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को आधिकारिक तौर पर पेश किया। पिछले साल की Phone 3a सीरीज की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, ये नए मॉडल्स अत्याधुनिक एंड्रॉइड 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारे गए हैं। इस लॉन्च की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंपनी ने इस वर्ष किसी भी नए फ्लैगशिप फोन को न लाने का फैसला किया है, जिससे 'Phone 3' ही 2026 में ब्रांड का शीर्ष मॉडल बना रहेगा।
नथिंग फोन ४ा : दमदार बैटरी और डिस्प्ले का संगम
Nothing Phone 4a को विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है जो बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और रिकॉर्ड तोड़ 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का उपयोग किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,400 mAh की विशाल बैटरी है, जो भारत में इस सेगमेंट के किसी भी फोन में अब तक की सबसे अधिक क्षमता है। इसे 50W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी प्राप्त है। परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12 GB तक RAM और 256 GB स्टोरेज दी गई है।
नथिंग फोन 4a प्रो: मेटैलिक लुक और उच्च तकनीक
प्रो वेरिएंट में कंपनी ने डिजाइन के साथ एक नया प्रयोग किया है। Phone 4a Pro में पारदर्शी हिस्से को केवल कैमरा मॉड्यूल तक सीमित रखा गया है, जिससे फोन को एक प्रीमियम मेटैलिक लुक मिलता है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 5,000 nits तक जाती है और रिफ्रेश रेट 144 Hz है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है।
फोटोग्राफी और सॉफ़्टवेयर अपडेट :
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही फोनों में फोटोग्राफी के शौकीनों का ध्यान रखा गया है:
- मुख्य कैमरा : 50 MP Samsung GN9 (Phone 4a) और 50 MP Sony मुख्य सेंसर (Pro)।
- टेलीफोटो : 50 MP का लेंस जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है
- अल्ट्रावाइड : 8 MP का Sony IMX355 सेंसर।
- सेल्फी : वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32 MP का फ्रंट कैमरा।
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, नथिंग ने NOS 4.1 (Android 16) को प्री-इंस्टॉल किया है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इन फोनों को 3 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के बाद कोई अतिरिक्त सॉफ्टवेयर सेवा प्रदान नहीं की जाएगी।
उपलब्धता और सहायक उपकरण :
स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी ने अपने नए ओवरहेड हेडफोन, 'Headphone a' को भी €159 (लगभग ₹16,908) की कीमत पर लॉन्च किया है, जो 135 घंटे का शानदार प्लेबैक टाइम देता है। भारत में Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है और इसकी बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी, जबकि Phone 4a Pro ₹39,999 की शुरुआती कीमत के साथ 21 मार्च से उपलब्ध होगा।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
