भारत में Land Rover का धमाका; Defender 110 अब बाजार में!
Land Rover ने भारत में नई Defender 110 Trophy Edition लॉन्च कर दी है, जो 3.0L इंजन और 700Nm टॉर्क के साथ हर रास्ते पर दमदार प्रदर्शन देती है।यह SUV ऑफ-रोड फीचर्स के साथ रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक आसानी से दौड़ सकती है।

आज टेक्नोलॉजी में नए नए बदलाव हमें नजर आ रहे है। अलग अलग किस्म की कारें भी दिखाई दे रही है। ऐसे में ही इस दिवाली के मौके पर आगर आप कार में पावर, लग्जरी और एडवेंचर की बात करें तो Land Rover Defender 110 Trophy Edition यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इस SUV को भारत में सिर्फ 1.30 करोड़ की कीमत पर एक्स शो रूम में लॉन्च हुई है। अगर इसकी तुलना 1980 के दशक की मशहूर Camel Trophy डिफेंडर करें तो Land Rover Defender 110 Trophy Edition यह सबसे बेस्ट है। तो चलिए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते है।
Land Rover ने भारत में नई Defender 110 Trophy Edition लॉन्च कर दी है। इस SUV में 3.0-लीटर इनलाइन-6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 350hp की पावर और 700Nm टॉर्क देता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ यह SUV सिर्फ 6.4 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 191 km/h है। रेगिस्तान की गर्म रेत हो या पहाड़ी रास्तों का कीचड़, यह हर हालत में मजबूत प्रदर्शन देती है।
नई Defender 110 Trophy Edition दो खास रंगों में आती है – Deep Sandglow Yellow और Keswick Green। इसमें ब्लैक रूफ, ब्लैक बोनट और स्पेशल ट्रॉफी एडिशन डीकल्स दिए गए हैं। 20-इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और ऑल-टेरेन या ऑल-सीजन टायर्स इसे रफ और टफ लुक देते हैं। SUV में हर डिटेल में Camel Trophy की झलक दिखाई देती है, जो इसे सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि ऑफ-रोडिंग का आइकॉन बनाती है।
यह SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो असली ऑफ-रोडिंग का मजा लेना चाहते हैं। इसमें हेवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल लैडर और साइड पैनियर्स जैसे एक्स्ट्रा स्टोरेज दिए गए हैं। स्नॉर्कल सिस्टम की मदद से यह गाड़ी गहरे पानी और कीचड़ में भी आसानी से चल सकती है। ग्राहक इसे मैट प्रोटेक्टिव फिल्म से कस्टमाइज कर सकते हैं, जिससे बॉडी स्क्रैच और धूल से सुरक्षित रहती है।
इंटीरियर भी उतना ही लग्जरी है जितना कि यह SUV मजबूत है। केबिन में Ebony Windsor लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्रॉफी ब्रांडिंग वाले LED सिल प्लेट्स और बॉडी कलर क्रॉसबीम डैशबोर्ड है। Land Rover ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को एक साथ लग्जरी और ऑफ-रोडिंग का अनुभव मिल सके।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
