Kia Seltos या Tata Sierra: कौन सी SUV आपके लिए बेहतर? कीमत, फीचर्स और इंजन का पूरा मुकाबला!
भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट में Kia Seltos और Tata Sierra के बीच जबरदस्त मुकाबला, फीचर्स, इंजन, केबिन स्पेस और कीमत के आधार पर तुलना। जानें कौन सी SUV आपके लिए बेहतर और किफायती विकल्प है।

Tata Sierra vs Kia Seltos comparison
Tata Sierra vs Kia Seltos comparison : भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट में दो दमदार वाहन एक-दूसरे से टकराने को तैयार हैं। किआ ने अपनी नई जनरेशन 2026 Kia Seltos लॉन्च कर दी है, तो वहीं Tata Sierra अपने प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों SUVs आकार, पावर और तकनीकी फीचर्स में मुकाबला कर रही हैं, जिससे खरीदारों के लिए चयन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
फीचर्स में कौन आगे?
नई Kia Seltos में 30-इंच ट्विन डिस्प्ले सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, एंबियंट लाइट, Bose के 8 स्पीकर, पैनोरमिक सनरूफ और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके विपरीत Tata Sierra प्रीमियम सेटअप में Sierra आगे है, जिसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, कनेक्टेड LED टेल-लाइट, फ्लश डोर हैंडल, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, 360° कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, Hypr HUD, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर Dolby Atmos सिस्टम और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। साथ ही रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
इंजन और प्रदर्शन का मुकाबला :
Kia Seltos में तीन इंजन विकल्प-1.5L पेट्रोल (115 PS), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5L डीजल (116 PS) उपलब्ध हैं, जो मैनुअल, IVT, IMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। Tata Sierra में भी तीन इंजन विकल्प हैं-1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS), 1.5L Revotron पेट्रोल (106 PS) और 1.5L डीजल (118 PS)। Sierra का डीजल इंजन 280 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जो Seltos से बेहतर है, इसलिए डीजल प्रदर्शन के मामले में Sierra को बढ़त मिलती है।
साइज और केबिन स्पेस :
Kia Seltos लंबाई में 4,460 mm और चौड़ाई में 1,830 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,690 mm है। Tata Sierra लंबाई में 4,340 mm, चौड़ाई में 1,841 mm और व्हीलबेस 2,730 mm के साथ आती है। इसका अर्थ है कि Sierra का केबिन स्पेस ज्यादा है, जिससे यात्रियों के लिए अंदर अधिक आरामदायक अनुभव मिलता है।
कीमत और उपलब्धता :
Tata Sierra की कीमत 11.49 लाख रुपये से लेकर 18.49 लाख रुपये तक है। Kia Seltos की कीमत 2 जनवरी 2026 को घोषित होगी, लेकिन अनुमान है कि यह Sierra के मुकाबले थोड़ी महंगी होगी।
मिड-साइज SUV सेगमेंट में फीचर्स, इंजन और स्पेस के मामले में दोनों ही वाहन अपनी ताकत दिखा रहे हैं, लेकिन Tata Sierra प्रीमियम और सुविधा के मामले में Seltos से आगे नजर आती है। खरीदारों के लिए निर्णय वाहन की प्राथमिकता और बजट पर निर्भर करेगा।
- Kia Seltos 2026 India launchTata Sierra vs Kia Seltos comparisonKia Seltos features listTata Sierra premium SUV featuresSeltos vs Sierra engine performanceTata Sierra diesel torque 280 NmKia Seltos 30 inch twin displayTata Sierra 360 camera reviewMidsize SUV India 2026Kia Seltos vs Tata Sierra price comparisonTata Sierra panoramic sunroofKia Seltos level-2 ADASTata Sierra Dolby Atmos systemTata Sierra vs Kia Seltos cabin spaceBest midsize SUV India 2026Pratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
