iPhone 16 का जबरदस्त डिस्काउंट अब सस्ते में मिलेगा आईफोन
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 16 पर तगड़ा डिस्काउंट 50 हजार से कम में मिलेगा आईफोन

फ्लिपकार्ट ने अपने वार्षिक शॉपिंग फेस्टिवल Big Billion Days Sale के लिए बड़े ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस डील की हो रही है वह है iPhone 16 Flipkart Offer। कंपनी ने साफ किया है कि iPhone 16 अब 50,000 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों को उपलब्ध होगा।
iPhone 16 Flipkart Offer की डिटेल :
फिलहाल फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत 51,999 रुपये दिखाई दे रही है, लेकिन इसके साथ "Notify Me" टैग भी लगा है। इसका मतलब यह है कि यह कीमत सिर्फ सेल के दौरान एक्टिव होगी। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स मिलाकर ग्राहक iPhone 16 को 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकेंगे।
बैंक ऑफर और एक्सचेंज स्कीम :
फ्लिपकार्ट ने बताया है कि iPhone 16 Flipkart Offer में कई बैंक डिस्काउंट शामिल हैं। Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3,653 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,600 रुपये तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पुराने iPhones पर भी शानदार एक्सचेंज वैल्यू ऑफर की जा रही है। iPhone 15 पर 27,000 रुपये और iPhone 14 पर 24,000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, जिससे नए मॉडल की कीमत और कम हो जाएगी।
iPhone 16 की पुरानी कीमत :
iPhone 16 की लॉन्च प्राइस सितंबर 2024 में 79,900 रुपये थी। iPhone 17 के आने के बाद इसकी आधिकारिक कीमत घटकर 69,900 रुपये कर दी गई। अब Big Billion Days Sale में यह फोन ग्राहकों को 50 हजार से कम में मिलेगा। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि पिछले वर्षों में सेल के पहले दिन के बाद फ्लिपकार्ट पर कीमतों में इजाफा होता देखा गया है।
iPhone 16 Pro और Pro Max पर ऑफर :
- सिर्फ बेस मॉडल ही नहीं, बल्कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- iPhone 16 Pro: 74,999 रुपये (बैंक ऑफर के बाद 69,999 रुपये)
- iPhone 16 Pro Max: 94,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के बाद 89,999 रुपये)
यानी कि फ्लैगशिप वेरिएंट्स भी इस बार भारी डिस्काउंट के साथ मिलेंगे।
iPhone 16 के फीचर्स :
iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Ceramic Shield प्रोटेक्शन, Apple का A18 प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है। फोन Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का TrueDepth फ्रंट कैमरा मौजूद है।
अन्य स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर :
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका 12+256GB वेरिएंट 1,34,999 रुपये की जगह केवल 84,895 रुपये में खरीदा जा सकता है।फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल ग्राहकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण निश्चित रूप से iPhone 16 Flipkart Offer है, जिससे ग्राहक 50 हजार से भी कम कीमत में नया आईफोन खरीद पाएंगे।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
