Hero Glamour ने दी राइवल्स को चुनौती; निवेशकों के लिए बना किफायती सौदा
Hero Glamour X 125 अब और ज्यादा दमदार अंदाज़ में सामने आई है। इसमें वही 124.7cc इंजन दिया गया है, जो Xtreme 125R को ताकत देता है और शानदार पावर व टॉर्क जनरेट करता है।

GST 2.0 के कारण टू वीलर्स और कुछ वाहनों के खरीदारी पर छूट मिली है। जिसके कारण बाइक खरीदना आसान हो गया है। अगर आप इस फेस्टिवल सीज़न में घर में नए मेहमान को लाने के बारे में सोच रहे है , तो Glamour XTEC इसका विचार कर सकते है। यह 125cc सेगमेंट वाली बाइक है। तो आईये जानते है इस बाइक के फीचर, किंमत और इसके खासियत के बारे में। GST कटौती के बाद Hero Glamour XTEC यह शनदार कीमतों में मौजूद है। यह बाइक एक्सशोरूम प्राइज में मिल रही है। इसका डिस्क ब्रेक वेरिएंट 88 हजार 346 और ड्रम ब्रेक वेरिएंट 84 हजार 106 इतना है। ऐसे में इस बाइक की कीमत पहले की तुलना में 5 हजार रुपये कम हो गई है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Hero Glamour X 125 पेश कर दी है, जो अब पहले से ज्यादा दमदार और मॉडर्न पैकेज के साथ आई है। इसमें वही 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो Xtreme 125R में मिलता है। यह इंजन 11.5hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस सेटअप की वजह से बाइक स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है।
डिज़ाइन के मामले में भी नई Glamour X 125 में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नया LED हेडलैम्प और टेललाइट, शार्प फ्यूल टैंक डिजाइन, लंबी विंडस्क्रीन और चौड़ा हैंडलबार दिया गया है। इसके अलावा, सीट को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है और अंडरसीट स्टोरेज स्पेस भी बढ़ाया गया है, जिससे यह कम्यूटर सेगमेंट के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल हो गई है।
इस मोटरसाइकिल का सबसे बड़ा हाइलाइट क्रूज़ कंट्रोल फीचर है। आमतौर पर यह फीचर केवल प्रीमियम बाइक्स जैसे KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 में देखने को मिलता है, लेकिन अब Hero Glamour X 125 इसे मिड-सेगमेंट में लेकर आई है। इसके साथ ही इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड (Eco, Road, Power) भी दिए गए हैं, जो राइडिंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस बदलने की सुविधा देते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला एडवांस्ड LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और फुल-LED लाइटिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं। दमदार इंजन, नए डिज़ाइन और प्रीमियम टेक्नॉलॉजी के साथ हीरो की यह बाइक अब TVS Raider 125, Honda SP 125, Honda CB125 Hornet और Bajaj Pulsar 125 को सीधी टक्कर देती हुई नजर आ रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
