Google AI Hub India : $15 अरब की सौगात; गूगल करेगा भारत में AI क्रांति
Google AI Hub India : गूगल ने भारत में एआई क्रांति का बिग ऐलान कर दिया है। अगले 5 सालों में 15 अरब डॉलर निवेश कर कंपनी विशाखापट्टनम में नया डेटा सेंटर बनाएगी।

Google AI Hub India : 14 अक्तुबर 2025 को गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारत को लेकर एक बड़ी बात की है। उसमे उन्होंने कहा की आर्टिफिशल इंटलिजन्स (AI ) का बड़ा हब भारत में बनाया जाएगा। जिसके लिए गूगल भारत में १५ अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात भी की है। भारत में एक खास योजना के साथ आंध्रप्रदेश के विशखापट्ट्नम में बड़ा AI हब और डेटा सेंटर भी बनेने के बारे में कहा है।
सुंदर पीचाई ने सोशल मीडिया के X अकाउंट पर इस के बारे में पोस्ट की है। उसमे उन्होंने लिखा है की , "हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। उनसे बातचीत करने का अनुभव कुछ खास रहा है। इस चर्चा में हमने गूगल के AI हब के बारे में चर्चा की है। जिसको हम विशाखापट्ट्नम में बनाने वाले है। यह एक नया ऐतिहासिक कदम रहेगा। इस हब में गीगावॉट स्तर की कंम्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा."
अब भारत एक जागतिक अर्थव्यवस्था के केंद्र में आ रहा है। गूगल के इस निवेश के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में नए बदलाव की शक्यता है। गूगल भारत में १५ बिलियन डॉलर की योजना बना रहा है। इस निवेश से भारत को फायदा हो सकता है। अगर १५ मिलियन डॉलर को भारतीय मुद्रा में देखे तो यह कुल 1,331.85 अरब रुपये होंगे। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन के अनुसार, यह हब AI तकनीक, डेटा सेंटर, बड़ी ऊर्जा सुविधाओं और तेज ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को जोड़कर काम करेगा। इस पहल से भारत में AI शोध और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
