Samsung Galaxy S25 FE Launched : दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस इसी साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज़ का नया एडिशन है और मार्केट में Vivo X200 FE जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देने के लिए उतारा गया है। दमदार AI फीचर्स, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ इस फोन की सबसे बड़ी खासियतें मानी जा रही हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन :

Samsung Galaxy S25 FE को 6.7 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की क्वालिटी इतनी शार्प और स्मूद है कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहद शानदार हो जाता है। फोन की मोटाई केवल 7.4mm है और इसे IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस :

फोन को पावर देता है Exynos 2400 चिपसेट, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें S24 FE की तुलना में 10% बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है, जो इसे बेहतर कूलिंग और लंबी परफॉर्मेंस देता है। कंपनी ने इस बार फोन को जनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेज़र जैसे दमदार AI फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है।


कैमरा सेटअप :


Samsung Galaxy S25 FE का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी USP है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा नाइट फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग में भी बेहतरीन रिजल्ट देता है।

बैटरी और चार्जिंग :

फोन में 4900mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी केवल कुछ ही मिनट की चार्जिंग में घंटों का बैकअप आसानी से मिल जाएगा।

कीमत और उपलब्धता :

भारत में Samsung Galaxy S25 FE का 8GB + 128GB वेरिएंट 60,000 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 62,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ कंपनी 6 महीने का Google AI Pro प्लान भी फ्री दे रही है, जिसमें Gemini, Flow और NotebookLM जैसे प्रीमियम फीचर्स एक्सेस किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।


Vivo X200 FE को देगा टक्कर :

मार्केट में मौजूद Vivo X200 FE इस समय एक पॉपुलर फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन माना जाता है। इसमें Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके कैमरे में 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। लेकिन फीचर्स और AI पावर्ड अपग्रेड्स की वजह से Samsung Galaxy S25 FE इसे सीधी चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story