8 हजार की किस्त में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार; Tata Tiago EV की डील धमाकेदार
पेट्रोल की चिंता खत्म अब सिर्फ 8 हजार की EMI पर घर लाएं Tata Tiago EV जानें पूरी फाइनेंस डिटेल

भारत में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने कार मालिकों की जेब पर भारी असर डाला है। ऐसे में लोग अब किफायती और लो-कॉस्ट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारें इस वक्त सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई हैं, क्योंकि इन्हें चलाने का खर्च बेहद कम होता है। इसी कड़ी में Tata Tiago EV एक ऐसा मॉडल है जो किफायती कीमत, शानदार रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहा है। खास बात यह है कि अब यह कार बेहद आसान फाइनेंस प्लान पर खरीदी जा सकती है।
कितनी पड़ेगी EMI ?
अगर आप दिल्ली में Tata Tiago EV का बेस मॉडल खरीदना चाहते हैं तो RTO शुल्क और इंश्योरेंस मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 8.44 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यदि ग्राहक 3 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं तो शेष 5.44 लाख रुपये का लोन लेना होगा। इस लोन को अगर आप 7 साल की अवधि के लिए 8% ब्याज दर पर लेते हैं तो आपकी मासिक किस्त यानी EMI केवल करीब 8 हजार रुपये बनेगी।इस लोन पर कुल ब्याज करीब 1.68 लाख रुपये देना होगा। यानी लंबी अवधि में भी यह डील ग्राहकों के लिए बजट फ्रेंडली साबित होती है।
Tata Tiago EV की पावर और रेंज :
यह कार दो वेरिएंट में आती है। इसके बेस मॉडल में फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है जबकि टॉप वेरिएंट में यह रेंज 315 किलोमीटर तक जाती है। टियागो EV के टॉप वेरिएंट में 24kWh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को DC 25kW फास्ट चार्जर से केवल 58 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं अगर आप 15Amp के रेगुलर होम चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो कार को फुल चार्ज होने में लगभग 15 से 18 घंटे का समय लगता है।
क्यों चुनें Tata Tiago EV ?
आज के समय में Tata Tiago EV उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो डेली ऑफिस अप-डाउन करते हैं और फ्यूल कॉस्ट से परेशान हैं। पेट्रोल कारों की तुलना में इसकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम है। साथ ही सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस EV में मॉडर्न टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि भारतीय बाजार में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
अगर आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक किफायती, लो-मेंटेनेंस और पर्यावरण फ्रेंडली कार की तलाश में हैं तो Tata Tiago EV आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है। सिर्फ 8 हजार रुपये की EMI पर यह इलेक्ट्रिक कार आपकी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
