डाइकिन इंडिया ने लॉन्च किए साल 2026 के नए एयर कंडीशनर और वीआरवी अल्फा सीरीज
कंपनी ने एआई आधारित वीआरवी अल्फा और बीईई 2026 मानकों वाले रूम एसी पेश किए हैं, जिनकी कीमतों में अप्रैल से बढ़ोतरी होगी।

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी कंवलजीत जावा साल 2026 की नई एयर कंडीशनिंग रेंज और एआई आधारित वीआरवी अल्फा तकनीक की घोषणा करते हुए।
जयपुर। डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो जापान की डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी वाली कंपनी है, ने आज साल 2026 के लिए अपने एसी के नए मॉडल्स लॉन्च करने की घोषणा की है। यह लॉन्च बेहतरीन कूलिंग और बिजली की बचत के मामले की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। इस नई रेंज के रूम एयर कंडीशनर्स, नयी बीईई 2026 के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हैं और तथा इसके साथ लांच हुई नयी वीआरवी अल्फा श्रंखला की एयर कंडीशनिंग भी शामिल है। यह इंडस्ट्रियल एयर कंडीशनर्स डाइकिन की पेटेंट वीआरवी तकनीक को आधुनिक आर्टिफिशल इंटेलेजन्स (AI) तथा आई ओ टी (IOT) जैसी तकनीकियों से जोड़ता है।
स्प्लिट एयर कंडीशनर्स की दुनिया में बिजली बचत और भरोसे के नए पैमाने
डाइकिन इंडिया के 2026 रूम कंडीशनर्स को इस तरह से बनाया गया है कि यह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के नए और सख्त ISEER पैमानों से भी बढ़कर नतीजे दे। इसी के साथ, यह कंपनी की "जिम्मेदार कूलिंग" की सोच को सच साबित करता है। इस सीरीज में डाइकिन की कुछ खास तकनीकें शामिल हैं—जैसे हवा को साफ रखने और बेहतर काम करने के लिए पेटेंटेड स्ट्रीमर डिस्चार्ज और स्विंग कंप्रेसर, स्मार्ट IoT कनेक्टिविटी, जंग लगने से बचाने वाली DNNS कोटिंग, और 54°C की चिलचिलाती भारतीय गर्मी में भी शानदार कूलिंग देने वाली तकनीक।
5-स्टार इन्वर्टर मॉडल्स पर खास ध्यान देते हुए, इस नई रेंज में ऐसे कई स्प्लिट एसी पेश किए गए हैं जो बिलकुल शांत और बिना आवाज़ चलते हैं, कमरा जल्दी ठंडा करते हैं और बिजली की भारी बचत करते हैं। ये खूबियां नए BEE नियमों के एकदम अनुकूल हैं। इन नई तकनीकों से न सिर्फ एसी की उम्र और बिजली की बचत बढ़ेगी, बल्कि इस कड़ी टक्कर वाले स्प्लिट एसी बाजार में डाइकिन की पकड़ और भी मजबूत होगी। यह रेंज शहरी और प्रांतो के ग्राहकों और पहली बार एसी खरीदने वाले ग्राहकों को बहुत पसंद आएगी जो अपने घर के लिए एक ऐसा स्मार्ट एसी चाहते हैं जो लंबे समय तक उनका साथ निभाए।
वीआरवी अल्फा (VRV Alpha): बड़ी इमारतों की कूलिंग में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) से आया नया बदलाव
कमर्शियल बिल्डिंग्स और आलिशान घरों के लिए, डाइकिन ने VRV Alpha के साथ बाजार का स्तर और ऊंचा कर दिया है। VRV Alpha का मुख्य फोकस शानदार कूलिंग और बिजली की बचत पर है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो मौसम और जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और सबसे अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए समझदारी से फैसले लेता है। VRV Alpha सीरीज में बेहतरीन मशीनों (हार्डवेयर) और स्मार्ट एआई (AI) सॉफ्टवेयर का ऐसा तालमेल है जो आपकी सहूलियत से समझौता किए बिना ज्यादा से ज्यादा बिजली बचाता है। इसके जरिए डाइकिन न सिर्फ VRV बाजार में अपनी नेतृत्वता पक्की कर रहा है, बल्कि आज के आधुनिक इमारतों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है—जहां बिजली की बचत, स्मार्ट कनेक्टिविटी और जगह के हिसाब से डिजाइन में बदलाव बेहद जरूरी हो गए हैं।
डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी का संबोधन
इस खास मौके पर डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और एमडी, श्री कंवलजीत जावा ने कहा, "डाइकिन भारतीय ग्राहकों को सबसे आधुनिक, भरोसेमंद और बिजली बचाने वाले उत्पाद देने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। 60 से ज्यादा मॉडलों वाली हमारी 2026 की यह नई रेंज हमारी जापानी तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है, जिसे खासतौर पर भारतीयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।" उन्होंने आगे बताया, "अब हमारी तीन फैक्टरियां हमारे इस विकास को रफ्तार दे रही हैं। डाइकिन इस इंडस्ट्री में अपना दबदबा मजबूत करने और बेहतरीन व पर्यावरण के अनुकूल एसी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। फैक्टरियों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, यह निवेश हमारे दूरदर्शी लक्ष्य को भी दिखाता है—जो कि बेहतर क्वालिटी देना, पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते HVAC बाजार में अपना अहम योगदान देना है।"
कच्चे माल की लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना
आने वाले समय में एसी की कीमतों में बढ़त की जानकारी देते हुए कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन में आ रहे ज्यादा खर्च की भरपाई के लिए, डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 7–12% की बढ़ोतरी करेगा।
डाइकिन इंडिया: एक संक्षिप्त परिचय
डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (DAIPL), जापान की डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 100% सहायक कंपनी है, जो कमर्शियल और घरेलू एयर कंडीशनिंग सिस्टम बनाने में दुनिया भर में सबसे आगे है। अपनी बेहतरीन तकनीक के दम पर, कंपनी भारतीय ग्राहकों को बिजली बचाने वाले एसी की एक बड़ी रेंज देती है। कंपनी भारत में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए प्रीमियम एयर कंडीशनिंग के समाधान सफलतापूर्वक दे रही है। आने वाले समय में भारत के एसी बाजार में भारी बढ़त की उम्मीद है और डाइकिन का लक्ष्य घरों और बड़े प्रोजेक्ट्स दोनों में अपनी बाजार हिस्सेदारी को और बढ़ाना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
