BSNL ने दी जियो-एयरटेल को टक्कर; एक महीने तक मिलेगी फ्री मोबाईल सर्विस
दिवाली से पहले बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा अब 30 दिन तक मोबाइल सेवाएं होंगी बिल्कुल फ्री। कंपनी का कहना है, यह ऑफर लोगों को देश में बने उसके नए 4G नेटवर्क का अनुभव कराने का मौका देगा।

दिवाली के मौके का फायदा उठा ते हुए बहोत सी कंपनिया अनेको नए नए ऑफर्स ग्राहकों के लिए बाजार में लेकर आते है। ऐसे ही दीवाली के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) ने ग्रहकों के लिए एक नया तोहफा लाया है। इस तोहफे में ग्रहकों के लिए BSNL ने एक महीने की फ्री मोबाईल सर्विस की पेशकश सामने राखी है। ग्राहकों के हेतु एक महीने के अवधि के लिए केवल एक रूपये के टोकन शुल्क पर 4G मोबाईल सर्विस दी जाएगी। यह सर्विस 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक जारी रहेगी। इस योजना को 'दिवाली बोनांजा स्कीम' ऐसे नाम दिया गया है।
'दिवाली बोनांजा स्कीम' इस योजना का क्या है लाभ ?
- असीमित वॉयस कॉल (योजना नियम व शर्तों के अनुसार)
- 2 जीबी/दिन हाई-स्पीड डेटा
- 100 एसएमएस/दिन
- निःशुल्क सिम (दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी)
'दिवाली बोनांजा स्कीम' इस योजना को कैसे प्राप्त क्र सकते है ?
- नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाएं (वैध केवाईसी दस्तावेज साथ रखें)।
- दिवाली बोनान्ज़ा प्लान (₹1 एक्टिवेशन) का अनुरोध करें; केवाईसी पूरा करें और अपना निःशुल्क सिम प्राप्त करें।
- सिम डालें और उसे सक्रिय करने की प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी करें; आपके 30-दिन के निःशुल्क लाभ सक्रियण की तिथि से शुरू हो जाएंगे।
- सहायता के लिए 1800-180-1503 पर कॉल करें या bsnl.co.in पर जाएं।
BSNL ने दिवाली पर अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने नए मेक-इन-इंडिया 4G नेटवर्क पर पहले 30 दिनों तक मोबाइल सेवाएं पूरी तरह मुफ्त देगी। बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने बताया कि यह ऑफर ग्राहकों को देश में बना अत्याधुनिक 4G नेटवर्क इस्तेमाल करने का मौका देगा। उनका कहना है कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है और कंपनी को भरोसा है कि नेटवर्क की बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा के कारण लोग मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद भी बीएसएनएल से जुड़े रहेंगे।
- Bharat Sanchar Nigam LimitedBSNL Customer Care CenterCMD A. Robert J. RaviDiwali Bonanza SchemeMake in Indiaदिवाली बोनान्ज़ा योजनाबीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्रभारत संचार निगम लिमिटेडमेक इन इंडियासीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रविदिवाली बोनांजा स्कीमMumbaiMaharashtraप्रातःकाल न्यूजPratahkal NewsIndiaBSNL Diwali Bonanza SchemeBSNL Diwali Bonanza Scheme News

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
