अगर आप टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हाल ही में हुए टैक्स रिफॉर्म्स का सीधा असर कारों की कीमत पर दिख रहा है। Tata Tiago GST Cut के बाद कंपनी ने इस गाड़ी को और किफायती बना दिया है। अब ग्राहक पहले की तुलना में टियागो को 75 हजार रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं।


GST कटौती का असर :


जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में पैसेंजर व्हीकल्स पर टैक्स ढांचे में बदलाव किया है। अब छोटी गाड़ियों—जैसे LPG, CNG इंजन वाली 1200cc तक की कारें और लंबाई 4000mm तक की गाड़ियां—पर केवल 18% जीएसटी लगेगा। वहीं डीजल इंजन वाली 1500cc तक और 4000mm लंबाई तक की गाड़ियों को भी इसी दायरे में रखा गया है। पहले इस श्रेणी पर 28% से ज्यादा टैक्स लगता था। इस कदम के बाद टाटा मोटर्स ने भी तुरंत अपनी कारों की कीमतों में कमी का ऐलान किया है। Tata Tiago GST Cut का फायदा अब सीधे ग्राहकों को मिलेगा।


कितनी सस्ती हुई Tata Tiago?


टाटा मोटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टियागो अब 50 हजार से 75 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को बेहतर माइलेज और फीचर्स वाली यह कार और भी किफायती दाम पर मिल रही है। टाटा टियागो का बेस वेरिएंट अब 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 8.55 लाख रुपये तक जाता है। टैक्स कटौती के बाद शुरुआती वेरिएंट में ही ग्राहक करीब 50 हजार रुपये तक की बचत कर पाएंगे।


पावर और परफॉर्मेंस :


टाटा टियागो पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। CNG मॉडल में 6,000 rpm पर 75.5 PS की पावर और 3,500 rpm पर 96.5 Nm का टॉर्क मिलता है। इस कार में 242 लीटर का बूट स्पेस और 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक से यह गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से भी मजबूत बनती है।



माइलेज में बेजोड़ :


माइलेज के मामले में टाटा टियागो ग्राहकों की पहली पसंद रही है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.09 kmpl का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में यह 19 kmpl तक का माइलेज देती है। वहीं CNG मोड में यह कार 26.49 km/kg (मैनुअल) और 28.06 km/kg (ऑटोमैटिक) का शानदार माइलेज देती है। अगर इसके दोनों टैंक फुल कराए जाएं, तो यह कार एक बार में करीब 900 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकती है।



क्यों है Tata Tiago बेहतर विकल्प ?


पहली बार कार खरीदने वालों के लिए टाटा टियागो एक बढ़िया ऑप्शन है। अब Tata Tiago GST Cut के बाद इसकी कीमत और माइलेज इसे स्मॉल कार सेगमेंट में बेहद आकर्षक विकल्प बनाते हैं। दमदार परफॉर्मेंस, किफायती दाम और शानदार फीचर्स इसे अन्य हैचबैक कारों की तुलना में ज्यादा बेहतर विकल्प साबित करते हैं।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story