देश और भारतीय रेल के लिए गौरव के क्षण में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कार्यरत यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेल 2026 की ज्वलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

यशवीर सिंह वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के किशनगढ़ स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (CCTC) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और अथक मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारतीय खेल जगत बल्कि रेलवे का भी गौरव बढ़ा है।

यशवीर सिंह की इस सफलता के पीछे उनके कोच राय सिंह का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा है। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।

कॉमनवेल्थ खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने पर यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना भी व्यक्त की गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story