विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी मुकाबले में श्रीलंका ने 151 रन का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी हार।

Women's T20 World Cup 2026 : द रोज बाउल स्टेडयम में मंगलवार को श्रीलंका विरुद्ध न्यूज़ीलैंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच हुई। इस 7 वे मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 5 विकेट से श्रीलंका ने जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में जीत का खता भी खोल दिया है। जबकि न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए, जिसमें शुरुआती झटका महज 4 रन पर इसाबेल गेज (4) के रूप में लगने के बाद कप्तान अमेलिया केर (45 रन, 5 चौके) ने जॉर्जिया प्लिम्मर (18) के साथ 49 रन और सोफी डिवाइन (45 रन, 5 बाउंड्री) के साथ 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां कर पारी को संभाला, जबकि अंत में मैडी ग्रीन 18 रन पर नाबाद रहीं।


श्रीलंका की ओर से काशवी दिलहारी ने 2, जबकि मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज ने 1-1 विकेट चटकाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 19.4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें कप्तान चामरी अट्टापट्टू (27 रन, 1 छक्का, 4 चौके) ने विश्मी गुणारत्ने (17) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 45 रनों की मजबूत और ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी।


इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आलम ये रहा कि 8.3 ओवरों में 55 के स्कोर तक श्रीलंका ने अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से काशवी दिलहारी ने निलाक्षिका सिल्वा के साथ 39 गेंदों में 49 रन जुटाए।

काशवी टीम के खाते में 17 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद निलाक्षिका ने कौशानी नुथ्यंगना के साथ 28 गेंदों में 48 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की तरफ से नेंसी पटेल ने 23 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि ब्री इलिंग को 1 विकेट हाथ लगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story