टीम इंडिया की जर्सी बदलेगी रंग; नई स्पॉन्सर कंपनी ने ली कमान
टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर अपोलो टायर्स ड्रीम11 की जगह लेगी बड़ी कंपनी

भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी स्पॉन्सर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के साथ डील टूटने के बाद अब एक नई कंपनी ने स्पॉन्सरशिप रेस में जीत हासिल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोलो टायर्स बहुत जल्द Team India Jersey Sponsor बनने जा रही है।
ड्रीम11 की जगह अपोलो टायर्स :
कुछ हफ्ते पहले ही ऑनलाइन गेमिंग कानून में बदलाव की वजह से ड्रीम11 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपनी डील खत्म करनी पड़ी थी। ड्रीम11 टीम इंडिया को हर मैच के लिए 4 करोड़ रुपये देती थी। अब खबर है कि अपोलो टायर्स Team India Jersey Sponsor के तौर पर हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देने को तैयार है। यह डील ड्रीम11 की तुलना में 50 लाख रुपये ज्यादा की है।
कई कंपनियां थीं रेस में :
बीसीसीआई की ओर से 2 सितंबर को स्पॉन्सरशिप के लिए बोलियां मंगवाई गई थीं। इसमें साफ किया गया था कि गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू से जुड़ी कंपनियों को अनुमति नहीं होगी। Team India Jersey Sponsor बनने की रेस में 'Canva' और 'JK Tyres' जैसी कंपनियां भी शामिल थीं। वहीं बिरला ऑप्टस पेंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बोली नहीं लगाई।
एशिया कप में खाली रही जर्सी :
हाल ही में खेले गए एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर कोई स्पॉन्सर नहीं था। इससे फैन्स को हैरानी हुई थी क्योंकि लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिला कि टीम की जर्सी बिना किसी ब्रांड नाम के मैदान पर उतरी। अब अगर अपोलो टायर्स के साथ डील पक्की हो जाती है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से ही भारतीय खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज सीरीज से होगा आगाज़ :
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट अहमदाबाद और दूसरा टेस्ट दिल्ली में होगा। इस दौरान टीम इंडिया नई जर्सी पहन सकती है, जिस पर साफ-साफ लिखा होगा Apollo Tyres – Team India Jersey Sponsor।
अपोलो टायर्स के लिए बड़ी उपलब्धि :
अपोलो टायर्स पहले से ही कई स्पोर्ट्स इवेंट्स से जुड़ी रही है। कंपनी का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम जैसी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू वाली टीम के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात होगी। कंपनी का नेटवर्थ करीब 30 हजार करोड़ रुपये है और यह डील उनके ब्रांड को और ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकती है। ड्रीम11 के जाने के बाद खाली हुई जगह को अब अपोलो टायर्स भरने जा रही है। अगर यह डील कन्फर्म हो जाती है तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह सबसे महंगी जर्सी स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक होगी। क्रिकेट फैन्स को अब बेसब्री से इंतजार है कि मैदान पर टीम इंडिया नई जर्सी में कब नजर आएगी।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
